Hanuman Jayanti 2025: हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस वर्ष 12 अप्रैल, शनिवार (Hanuman Jayanti 2025 kab hai) को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा. देशभर में कई हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) हैं, लेकिन कुछ मंदिर अपनी खूबियों के कारण ज्यादा प्रसिद्ध हैं. इन मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन से जीवन की परेशानियों का अंत (Pareshani Door Karne Wala Hanuman Mandir) हो जाता है और यहां मांगी हर मनोकामना पूरी हो जाती है. ऐसा ही एक मंदिर राजस्थान में है, जिसके बारे में इंस्टाग्राम पर ज्योतिषशास्त्र से संबंधित अकाउंट tantrapakr69 पर पोस्ट शेयर किया गया है. आइए जानते हैं कहां है यह हनुमान मंदिर और क्या है इसकी खूबियां.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
छोटे से गांव में वीर हनुमान का मंदिर
राजस्थान के डीडवाना जिला के लाडनूं तहसील में एक छोटा गांव कोयल है, जहां वीर हनुमान का यह मंदिर है. इस मंदिर में हनुमान जी के दर्शन से जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है, ऐसा माना जाता है. मान्यता है कि इस मंदिर में जाने से डिप्रेशन, आर्थिक परेशानियों से घिरे हो, निगेटिविटी से मुक्त होना हो या अपने जीवन में तरक्की करने की चाह रखते हो, हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है.
वीर हनुमान मंदिर की खूबियां
इस मंदिर में वीर हनुमान के दर्शन के बाद उन्हें झोला चढ़ाया जाता है. इस मंदिर के पास ही सत्यनारायण मंदिर है और जब हम सत्यनारायण जी के दर्शन करते हैं, तो उनके पास लगे दर्पण में वीर हनुमान के दर्शन होते हैं.
राजस्थान में हनुमान जी के मंदिर
श्री सालासर बालाजी मंदिरराजस्थान के चुरू जिले में सालासर में श्री सालासर बालाजी मंदिर है, जहां हनुमान जी दाढ़ी मूंछ वाले सालासर रूप में विराजमान हैं.
श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर दौसाराज्स्थान के दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में हनुमान जी बाल स्वरूप में विराजमान हैं.
श्री खोले के हनुमान मंदिर जयपुरजयपुर दिल्ली रोड पर अरावली की पहाड़ियों में श्री खोले के हनुमान जी का मंदिर है. यह मंदिर वाद विवाद से छुटकारा दिलाने के लिए प्रसिद्ध है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं