विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2020

कोविड-19 के कारण गुरुवयूर मंदिर 2 सप्ताह के लिए बंद किया गया

केरल के गुरुवयूर मंदिर में कोविड-19 की वजह से 2 सप्ताह तक श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी.

कोविड-19 के कारण गुरुवयूर मंदिर 2 सप्ताह के लिए बंद किया गया
कोविड-19 के कारण गुरुवयूर मंदिर 2 सप्ताह के लिए बंद किया गया
केरल:

गुरुवयूर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में शनिवार से अगले दो सप्ताह तक श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, क्योंकि त्रिशूर जिला प्रशासन ने क्षेत्र को कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है. अधिकारियों ने बताया, कि दो सप्ताह के लिए दर्शन बंद करने का निर्णय, गुरुवयूर देवस्वओम प्रशासनिक समिति द्वारा शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक में लिया गया. मंदिर के सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को देवस्वओम के 22 कर्मचारियों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई. देवस्वओम की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मंदिर परिसर के भीतर सभी पारंपरिक पूजा अनुष्ठान यथावत चलते रहेंगे.

Indian Navy:पिता की देखरेख में हुई पुत्र की ट्रेनिंग, बेटा बना 'फ्लाइट डाइवर'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guruvayoor Temple, Guruvayoor Temple Kerala, Covid-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com