विज्ञापन

Grahan Upay: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए? पंडित जी से जानिए घर को कैसे शुद्ध करें

Surya Grahan: ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्य ग्रहण को भारतीय संस्कृति और ज्योतिष में विशेष महत्व दिया गया है. ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्धि, दान और सकारात्मक कार्य करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है. ग्रहण के बाद किए गए शुभ कर्मों का विशेष फल प्राप्त होता है.

Grahan Upay: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए? पंडित जी से जानिए घर को कैसे शुद्ध करें
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए?

Surya Grahan 2026: हिन्दू धर्म में ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. आज साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा काफी ज्यादा एक्टिव रहती है, जिस कारण सावधान रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. इसके अलावा बहुत से लोगों को पता नहीं होता है कि सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए? ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से जानिए.

यह भी पढ़ें:- Surya Grahan 2026: आज कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें सही समय और इससे जुड़े जरूरी नियम

ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्य ग्रहण को भारतीय संस्कृति और ज्योतिष में विशेष महत्व दिया गया है. ग्रहण काल को संवेदनशील समय माना जाता है, इसलिए इसके समाप्त होने के बाद शुद्धि, दान और सकारात्मक कार्य करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहण के बाद किए गए शुभ कर्मों का विशेष फल प्राप्त होता है.

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए?

ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद स्नान करना सबसे महत्वपूर्ण माना गया है, शारीरिक और मानसिक शुद्धि का प्रतीक और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति का संकेत है. गंगाजल मिलाकर स्नान करना विशेष शुभ माना जाता है.

साफ-सफाई और शुद्धिकरण

घर की साफ-सफाई और शुद्धिकरण ग्रहण के बाद घर की सफाई कर धूप-दीप करना शुभ माना जाता है. पूजा स्थल की सफाई करके गंगाजल का छिड़काव, कपूर या धूप जलाना चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार माना जाता है.

ताजा भोजन बनाना चाहिए

ग्रहण के दौरान रखा भोजन त्याग कर नया भोजन बनाना चाहिए. ग्रहण काल में भोजन को अशुद्ध माना जाता है. दान और पुण्य कर्म करना चाहिए. ग्रहण समाप्ति के बाद दान का विशेष महत्व बताया गया है. दान में अन्न, वस्त्र, गुड़, तांबा आदि का दान करना चाहिए. दान से ग्रह दोष शांत होते हैं, ऐसी मान्यता है.

दान-पुण्य

अपनी क्षमता के अनुसार, जरूरतमंदों को अन्न जैसे गेहूं, चावल, गुड़, लाल कपड़े या तांबे के बर्तनों का दान करें. काले तिल का दान भी शुभ माना जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com