- क्या आप भी गोवर्धन पूजा को लेकर हैं कन्फ्यूज्ड.
- यहां जानें कब मनाया जाएगा ये त्योहार.
- दिवाली के अगले दिन ही होती है इसकी तैयारी.
Govardhan Puja 2023 Date: भारत में वैसे तो सभी त्योहार बड़े ही उल्लास के साथ मनाए जाते हैं. वेदों के अनुसार गोवर्धन पूजा (govardhan puja 2023) का हिंदू धर्म में काफी महत्व है. यह त्योहार हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. उत्तर भारत में इस पर्व का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. दिवाली (diwali 2023) के दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार का संबंध भगवान श्री कृष्ण से है. मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण (lord krishna) ने देवों के राजा इंद्र (lord indra) का घमंड चूर करने के लिए और गोकुल के लोगों की उनके क्रोध से रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था. दिवाली का यह त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता है. यहां हम जानेंगे किस दिन गोवर्धन पूजा (govardhan puja shubh muhurat 20023) मनाई जाएगी उसकी तारीख और शुभ मुहूर्त.
Choti Diwali 2023 Date: नवंबर में कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली, पूजा मुहूर्त जानें यहां, बड़ी दिवाली से क्यों अलग है ये दिनगोवर्धन पूजा कब है 2023 | Govardhan Puja 2023 Date in Hindi

इस साल 2023 में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 नवंबर, मंगलवार को 4 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 15 नवंबर, बुधवार को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक है. इसलिए इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त कब है | Govardhan Puja Shubh Muhurt 2023 in hindi
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 43 तक है. अगर आप इस मुहूर्त पर गोवर्धन पूजा करते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा आपके परिवार पर हमेशा बरसती रहेगी.
गोवर्धन पूजा विधि इन हिंदी | Govardhan Puja Vidhi in hindi

इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनाने की परंपरा है और प्रसाद बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है. गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना करने से घर में धन- संपदा आती है और घर- परिवार की विपत्ति से रक्षा होती है.
(प्रस्तुति - रौशनी सिंह)
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं