विज्ञापन

Feng Shui Turtle: ऑफिस में उत्तर दिशा में रखें फेंगशुई कछुआ, करियर से बिजनेस तक मिलेगी तरक्की

Feng Shui Turtle: फेंगशुई का एक उपाय आपका जीवन बदल सकता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि फेंगशुई कछुआ रखना शुभ माना जाता है. उत्तर दिशा में रखने से करियर ग्रोथ, सकारात्मकता, तनाव कम होने और बिजनेस में लाभ की मान्यता है.

Feng Shui Turtle: ऑफिस में उत्तर दिशा में रखें फेंगशुई कछुआ, करियर से बिजनेस तक मिलेगी तरक्की
फेंगशुई का एक उपाय आपका जीवन बदल सकता है
ndtv

ऑफिस में लगातार मेहनत के बाद भी अगर प्रमोशन या बिजनेस में मनमुताबिक ग्रोथ नहीं मिल रही है तो फेंगशुई में बताए कुछ उपाय आजमा सकते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि ऑफिस डेस्क पर फेंगशुई कछुआ रखना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे काम में स्थिरता और सकारात्मकता आती है.

करियर में ग्रोथ के लिए रखें कछुआ

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए फेंगशुई कछुआ एक आसान उपाय माना जाता है. इसे ऑफिस डेस्क पर उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे रुके हुए काम आगे बढ़ते हैं और आत्मविश्वास बढ़ सकता है.

ऑफिस का तनाव कम करने में करता है मदद

काम का दबाव, डेडलाइन और ऑफिस की भागदौड़ कई बार तनाव बढ़ा देती है. आचार्य ने बताया कि ऐसे माहौल में फेंगशुई कछुआ सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इसे अपने कार्यस्थल परर रखने से मानसिक शांति और स्थिरता का एहसास होने की मान्यता है.

यह भी पढ़ें:  Shradh Dates 2026: कब से शुरू होगा पितृपक्ष, गया में पिंडदान का क्यों है खास महत्व? जानें माता सीता से जुड़ी कथा

बिजनेस में तरक्की के लिए भी माना जाता है शुभ

बिजनेस करने वाले लोग भी ऑफिस में फेंगशुई कछुआ रख सकते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मेटल या क्रिस्टल का कछुआ इसके लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे उत्तर दिशा में रखें और ध्यान दें कि कछुए का मुंह कमरे के अंदर की ओरर हो. ऐसी मान्यता है कि इससे आर्थिक और नए अवसरों की राह खुल सकती है.

कछुआ रखते समय इन बातों का रखें ध्यान

ऑफिस डेस्क हमेशा साफ-सुथरी रखें और कछुए के आसपास धूल जमा न होने दें. इसे ऐसी जगह रखें जहां गिरने का खतरा न हो. आचार्य ने बताया कि किसी भी फेंगशुई उपाय के साथ सकारात्मक सोच और मेहनत को भी जरूरी मानाा जाता है.

यह भी पढ़ें:  Janmashtami 2026: जन्माष्टमी व्रत में भूलकर भी न करें ये चीजें, सप्तमी से ही शुरू कर दें ये जरूरी नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Feng Shui Turtle, Feng Shui Turtle Benefits, Feng Shui Turtle Face, Feng Shui Turtle Wish Fulfilling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com