विज्ञापन
48 seconds ago

Eid Kab Hai 2026 LIVE Updates: ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है यह त्योहार रमज़ान के महीने के खत्म होने के बाद आता है. रमज़ान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है. इस पूरे महीने में मुसलमान रोज़ा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह की इबादत में ज्यादा समय बिताते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान साल का नौवां महीना होता है. इस महीने में 29 या 30 दिन तक रोज़े रखे जाते हैं. आखिरी रोज़े के बाद चांद देखा जाता है. जैसे ही चांद नजर आता है, रमज़ान का महीना खत्म हो जाता है और 10वें यानी 'शव्वाल' महीने की शुरुआत होती है. इसी महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है.

भारत में ईद का फैसला आमतौर पर सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखने के आधार पर होता है. साल 2026 में सऊदी अरब में 18 मार्च को ईद का चांद दिखाई देने की उम्मीद है. अगर आज वहां चांद दिख जाता है तो सऊदी अरब में 19 मार्च को ईद मनाई जाएगी. जिसके बाद भारत में यह त्योहार 20 मार्च को मनाया जा सकता है. वहीं, अगर 18 मार्च को चांद नहीं दिखता है तो अगले दिन चांद दिखाई देने के बाद सऊदी अरब में 20 मार्च और भारत में 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी.

ईद-उल-फितर को लोग 'मीठी ईद' भी कहते हैं. इस दिन सुबह सबसे पहले मस्जिदों में ईद की खास नमाज अदा की जाती है. इसके बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में खीर और सेवइयां जैसी मीठी चीजें बनाई जाती हैं. लोग भाईचारे के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हैं. 

ईद अल फितर | Eid Ul Fitr 2026 Moon Sighting Live

Eid 2026 Moon Sighting LIVE: मौसम हुआ खराब

बुधवार शाम, 18 मार्च को मौसम की अस्थिर स्थिति बनी हुई है. आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए हैं तो कहीं पूरी तरह से बादल घिरे हुए हैं और हल्की बारिश पश्चिमी तटीय इलाकों और द्वीपों को प्रभावित कर रही है. तापमान में काफी गिरावट आई है और उत्तर-पश्चिमी हवाएँ 40 km/h की रफ्तार से चलकर धूल उड़ा रही हैं, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई है.

Eid-ul-fitr 2026: सऊदी अरब में चांद कब दिखेगा

चांद आमतौर पर सूर्यास्त (मगरिब की नमाज़) के ठीक बाद दिखाई देने लगता है. रियाद और अन्य प्रमुख शहरों में यह शाम 6:20 से 6:30 बजे के बीच देखा जा सकता है.

Eid-ul-fitr 2026: सऊदी में अभी कितना समय हुआ

सऊदी अरब में अभी 4:45 बजे है. आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए हैं तो कहीं पूरी तरह से बादल घिरे हुए हैं, और हल्की बारिश पश्चिमी तटीय इलाकों और द्वीपों को प्रभावित कर रही है. समुद्र में भी हालात खराब बने हुए हैं. ओमान सागर में गुरुवार, 19 मार्च की रात 1:00 बजे तक तेज हवाएं चलेंगी और लहरों की ऊंचाई 6 फ़ीट तक पहुंच सकती है. मौसम की यह अस्थिर स्थिति ईद-उल-फ़ित्र की छुट्टियों के दौरान भी जारी रहने की उम्मीद है.

Eid-ul-fitr 2026: सऊदी में अभी कितना समय हुआ

सऊदी अरब में अभी 4:45 बजे है. आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए हैं तो कहीं पूरी तरह से बादल घिरे हुए हैं, और हल्की बारिश पश्चिमी तटीय इलाकों और द्वीपों को प्रभावित कर रही है. समुद्र में भी हालात खराब बने हुए हैं. ओमान सागर में गुरुवार, 19 मार्च की रात 1:00 बजे तक तेज हवाएं चलेंगी और लहरों की ऊंचाई 6 फ़ीट तक पहुंच सकती है. मौसम की यह अस्थिर स्थिति ईद-उल-फ़ित्र की छुट्टियों के दौरान भी जारी रहने की उम्मीद है.

Eid-ul-fitr 2026: सऊदी में हुआ सूर्यास्त

सऊदी अरब में सूर्यास्त हो चुका है और अब सऊदी समेत दुनियाभर की नजरें शव्वाल के चांद दिखने और इसकी आधिकारिक पुष्टि पर टिकी है.

Eid Ul Fitr 2026: अगर चांद न दिखे तो क्या होता है?

अगर, मौसम या किसी अन्य वजह से नया चांद दिखाई न दे, तो रमजान 30 दिनों का होगा. ऐसी स्थिति में, ईद एक दिन बाद मनाई जाएगी. इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अनुसार ही ईद मनाई जाएगी.

Eid Ul Fitr 2026 LIVE: मीठी ईद के साथ होती है शव्वाल महीने की शुरुआत

ईद-उल-फितर के साथ इस्लामी कैलेंडर का नया महीना शुरू हो जाता है, जिसे शव्वाल कहा जाता है. यह महीना रमजान के पवित्र महीने के समापन का प्रतीक होता है. इस महीने की शुरुआत चांद के दीदार के साथ होती है.

Eid-Ul-Fitr 2026 LIVE: हर साल क्यों बदलती है ईद की तारीख?

ईद का त्योहार चांद पर आधारित होता है और इसी कारण हर साल ईद-उल-फितर की तारीख बदल जाती है. ईद का पर्व आधा चांद दिखने के बाद ही शुरू होता है.

Eid-Ul-Fitr 2026 LIVE Updates: एक साल में दो बार मनाई जाती है ईद

ईद का पर्व साल में 2 बार मनाया जाता है. ईद का पहला पर्व रमजान महीने के खत्म होने पर मनाया जाता है. इसे मीठी ईद और ईद उल फितर कहा जाता है. जबकि, दूसरी ईद जिसे ईद उल अजहा या बकरीद के नाम से जाना जाता है,  इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने 'जुल-हिज्जा' की 10वीं तारीख को मनाई जाती है.

Eid-Ul-Fitr 2026 LIVE: शव्वाल महीने के पहले दिन मनाई जाती ईद

ईद-उल-फित्र का पर्व शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारक कहते हैं.

Eid ul Fitr LIVE Updates: 21 या 22 मार्च भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

अगर भारत में ईद का चांद कल यानी 19 मार्च को दिखाई देता है तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं, अगर चांद 20 मार्च को दिखता है, तो ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी.

Eid 2026 LIVE Updates: चांद रात भारत में कब होगी?

संभावना है कि भारत में चांद रात 20 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को हो सकती है, जिसके बाद शनिवार को देशभर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा.

Eid-Ul-Fitr 2026 LIVE Updates: ईद पर मुख्य रूप से कौन से पकवान बनते हैं?

मीठी ईद के खास मौके पर शीर खुरमा, किमामी सेवई, शाही टुकड़ा, फिरनी, खीर, बिरयानी, समेत अन्य पकवान बनाए जाते हैं और दावत दी जाती है.

Eid-Ul-Fitr 2026 LIVE Updates: क्यों रखे जाते हैं रोजे?

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, साल 610 के नौवें महीने में मोहम्मद साहब को लेयलत उल-कद्र के मौके पर पवित्र कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था. ऐसे में नौवें महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह के नाम का रोजा रखते हैं.

Eid-Ul-Fitr 2026 LIVE Updates: क्या है रमजान और रोजे का महत्व?

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रोजा केवल भूखे और प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह अपनी इच्छाओं को काबू में रखने और अल्लाह के करीब जाने का जरिया है. रमजान का महीना आत्मसंयम, सहनशीलता और आध्यात्मिक शुद्धि का महीना होता है. ऐसे में जब रमजान समाप्त होता है, तो अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के लिए ईद मनाई जाती है. यह इस बात का प्रतीक है कि रोजे रखने वाले लोग आत्मसंयम और त्याग की परीक्षा में सफल हुए. 

Eid-ul-Fitr 2026 LIVE Updates: क्या होती है चांद रात?

ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद से ठीक पहले रमज़ान के पवित्र महीने के आखिरी दिन की शाम को चांद रात कहा जाता है. यह वह रात है जब ईद का चांद हिलाल देखा जाता है और इसके अगले दिन ईद मनाई जाती है.

Eid ul Fitr 2026 Moon Sighting Live: 19 मार्च को चांद दिखने की संभावना

19 मार्च को रात में भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में रमजान के आखिरी रोजे के बाद शव्वाल का चांद देखे जाने की संभावना है. अगर इसी रात चांद नजर आता है तो इन देशों में शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को ईद‑उल‑फितर मनाई जाएगी. हालांकि, ईद की आधिकारिक घोषणा चांद दिखाई देने के बाद ही की जाएगी.

Eid 2026 LIVE Updates: क्या है मीठी ईद का महत्व?

इस्लाम धर्म में माना जाता है कि रमजान के दौरान रोजे रखने और इबादत करने से इंसान के सभी छोटे-छोटे गुनाह माफ हो जाते हैं. ऐसे में ईद का दिन जश्न और खुशी का होता है, जिसमें लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ खुशियां बांटते हैं.

Eid 2026 Date LIVE Updates: भारत में ईद कब है 2026

भारत में ईद सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाई जाती है. ऐसे में अगर सऊदी अरब में ईद-उल-फितर का पर्व 20 मार्च को मनाया जाता है तब भारत में ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी

Eid-Ul-Fitr 2026 LIVE Updates: रोजे के बाद क्यों मनाई जाती है मीठी ईद?

इस्लामिक कैलेंडर में दसवें महीने को 'शव्वाल' कहा जाता है. नौवें महीने में रोजे रखने के बाद आखिरी रोजे की ईफ्तारी के बाद चांद का दीदार किया जाता है. इसके बाद 10वें महीने यानी 'शव्वाल' की पहली तारीख को ईद उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन विशेष रूप से मीठे पकवान बनाए जाते हैं. ऐसे में इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com