देश भर में आज ईद-उल-फितर (Eid ul-Fitr) का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद (Eid 2020) के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने देशवासियों को इस पर्व के लिए बधाई दी.
राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में लोगों से कहा कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने का संकल्प लें और कोरोनावायरस की चुनौती से जल्द पार पाने व सुरक्षित रहने के लिए अन्य सभी एहतियात बरतें.
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, "यह त्योहार प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव की अभिव्यक्ति का है. इस मौके पर हम समाज के सबसे कमजोर वर्गों के साथ चीजों को साझा करने और उनकी देखभाल में अपने विश्वास की पुष्टि करते हैं."
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ईद मुबारक!
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 25, 2020
यह त्योहार प्रेम, शांति और भाईचारे का प्रतीक है। ईद पर हमें समाज के जरूरतमंद लोगों का दर्द बांटने और उनके साथ ख़ुशियाँ साझा करने की प्रेरणा मिलती है।
आइए, इस मुबारक मौके पर हम ज़कात की भावना को मजबूत बनाएं और कोविड-19 की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
राष्ट्रपति भवन ने एक बयान भी जारी किया जिसके मुताबिक, राष्ट्रपति ने विदेशों में बसे नागरिकों समेत सभी लोगों को ईद-उल-फितर पर शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने कहा, "ऐसे समय में जब हम कोविड-19 महामारी के कारण अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहे हैं तो आइए देने (जकात) की अपनी भावना को व्यापक रूप से अपनाएं."
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कामना की, "ईद-उल-फितर से जुड़े महान आदर्श हमारे जीवन में स्वास्थ्य, शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आएं."
पारंपरिक रूप से हम सब लोग साथ में मिल-जुलकर ईद मनाते आये हैं।
— Vice President of India (@VPSecretariat) May 25, 2020
लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते ईद घर में ही रहकर मनाएं तथा दो गज दूरी जैसी सावधानियों को ध्यान में रखें। #EidMubarak
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि यह विशेष पर्व करुणा और सौहार्द की भावना को आगे बढ़ाएगा. पीएम मोदी ने कहा, "ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं. यह विशेष पर्व करुणा, भाईचारे और सौहार्द की भावना को आगे बढ़ाए. सभी स्वस्थ और समृद्ध हों."
Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 25, 2020
Greetings on Eid-ul-Fitr. May this special occasion further the spirit of compassion, brotherhood and harmony. May everyone be healthy and prosperous.
हालांकि इस बार कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते ईद की पूर्व संध्या पर रौनक दिखाई नहीं दी. लोगों ने घरों पर रहकर ही ईद की नमाज अदा की.
इनपुट: भाषा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं