Eid-E-Milad 2020: आज पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस है. इस दिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के तौर पर मनाया जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक इस्लाम के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख, 571ईं. के दिन ही इस्लाम के सबसे महान नबी और आखिरी पैगंबर का जन्म हुआ था. जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल 29 अक्टूबर को है. उनकी जन्म की खुशी में मुस्लिम मस्जिदों में नमाज़ें अदा करते हैं. रातभर मोहम्मद को याद कर प्रार्थनाएं कर जुलूस निकालते हैं, मजलिसे निकालते हैं. इसके साथ ही पैगंबर मोहम्मद की दी गई शिक्षाओं और पैगामों को पढ़ा जाता है. बता दें पैगंबर हजरत मोहम्मद ने ही इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया था. यहां पढ़ें उनके सभी पवित्र संदेश.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पैगंबर हजरत मोहम्मद के पवित्र संदेश...
सबसे अच्छा आदमी वह है
जिससे मानवता की भलाई होती है
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
जो ज्ञान का आदर करता है
वह मेरा आदर करता है
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
विद्वान की कलम की स्याही
शहीद के खून से अधिक पाक है
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
अत्याधिक ज्ञान अत्याधिक इबादत से बेहतर है
दीन का आधार संयम है
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
ज्ञान को ढूंढने वाला अज्ञानियों के बीच
वैसा ही है जैसे मुर्दों के बीच जिंदा
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
ज्ञानियों के साथ बैठना इबादत है
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
मजदूर को उसका मेहनताना
उसके पसीने के सूखने से पहले दे दें
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
वह आदमी जन्नत में दाखिल नहीं हो सकता
जिसके दिल में घमंड का एक कण भी मौजूद हो
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
जिसके पास एक दिन और एक रात का भी खाना है
उसके लिए भीख मांगना मना है
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
सबसे अच्छा मुसलमान घर वह है
जहां यतीम पलता है
सबसे बुरा मुसलमान घर वह है
जहां यतीम के साथ दुर्वव्यवहार किया जाता है
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
भूखे को खाना दो, बीमार की देखभाल करो
अगर कोई अनुचित रूप से बंदी बनाया गया है तो उसे मुक्त करो
आफत के मारे प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करो
भले ही वह मुसलमान हो या गैर मुस्लिम
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
जो ज्ञान की खोज में घर-बार छोड़ देता है
वह अल्लाह के रास्ते पर चलता है
यहां तक के वह वापस लौटे
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
जो व्यक्ति कदम उठाए ज्ञान पाने के लिए
उसके कदम उठाने से पहले
उसके गुनाह माफ कर दिए जाते हैं
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
अल्लाह के सभी प्राणी उसका परिवार हैं
अल्लाह उसे सबसे अधिक चाहता है
जो अल्लाह के प्राणियों की ज्यादा से ज्यादा भलाई करता है
पैगंबर मोहम्मद के पवित्र संदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं