- दीवाली पर की जाती है मां लक्ष्मी की पूजा.
- श्रीयंत्र पूजा भी मानी जाती है शुभ.
- यह है श्रीयंत्र पूजन की विधि.
Diwali 2022: जल्द ही दीवाली का पर्व आने वाला है और इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है. खासतौर से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक कष्टों के निवारण के लिए भक्त लक्ष्मी मां (Lakshmi Ma) से आशीर्वाद मांगते हैं और उनकी कृपा पाने की मनोकामना करते हैं. बहुत से भक्त दीवाली पर महालक्ष्मी यंत्र जिसे श्रीयंत्र (Shri Yantra) कहा जाता है की पूजा करते हैं. मान्यतानुसार इस श्रीयंत्र को घर में स्थापित करना और लक्ष्मी पूजा के साथ ही श्रीयंत्र की पूजा करना शुभ होता है.
Karwa Chauth 2022: बनने जा रहा है करवाचौथ पर शुभ संयोग, व्रत रखने वाली महिलाएं जरूर जानें
दीवाली पर श्रीयंत्र पूजा | Shri Yantra Puja on Diwali
पूजा से पहले घर में दीवाली के समय श्रीयंत्र की स्थापना की जाती है. दीवाली के दौरान धनतेरस पर आप श्रीयंत्र खरीद सकते हैं. इसे आप अपनी पंसद और क्षमता के अनुसार किसी भी धातू का ले सकते हैं. यह यंत्र सोने, चांदी, तांबे, पीतल या स्टील और एलुमिनियम का भी हो सकता है. इस यंत्र की बनावट आमतौर पर चौकोर होती है जिसमें 9 बड़े त्रिभुज और 43 छोटे त्रिभुज बने होते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पूजा (Shri Yantra Puja) करने के लिए सबसे पहले सुबह उठतर स्नान किया जाता है और जिस जगह पर श्रीयंत्र रखा है उस स्थान की भी अच्छे से सफाई की जाती है. इसके बाद लक्ष्मी पूजन करें और फिर श्रीयंत्र की पूजा करें. इस बात का ध्यान रखें कि आप लक्ष्मी मां की प्रतिमा के साथ श्रीयंत्र स्थापित ना करें. आसपास थोड़ी दूरी पर इसे रखा जा सकता है.
श्रीयंत्र को लाल रंग के कपड़े के ऊपर रखा जाता है. इसके बाद मान्यतानुसार इसपर पंचामृत चढ़ाते हैं और गंगाजल छिड़कते हैं. भक्त इसके पश्चात 'ओम श्री' मंत्र का जाप करते हैं. वहीं, 108 मनकों वाली माला का जप भी किया जाता है. इस माला का जप एक बार या फिर 21 बार भी किया जा सकता है. श्रीयंत्र पर लाल फूल, रोली व अक्षत अर्पित किया जाता है और मिठाई का भोग लगाकर पूजा पूरी की जाती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Video: क्या आपने शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को गरबा करते देखा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं