Dhanteras 2022: धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये खास चीज, साल भर तक मलेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Astro Tips for Dhanteras 2022: धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदारी करना शुभ माना गया है. आइए जानते हैं कि धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार क्या खरीदें जिससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सके.

Dhanteras 2022: धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये खास चीज, साल भर तक मलेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Astrology Tips for Dhanteras 2022: धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं ये सामान.

Dhanteras 2022 Shopping According to Zodiac Signs: हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले हर किसी के लिए धनतेरस (Dhanteras 2022) का पर्व खास महत्व रखता है. साल में यही एकमात्र ऐसा दिन होता है जब लोग सोना-चांदी, बर्तन और आभूषणों की खरीदारी (Dhanteras 2022 Shopping Muhurat) करते हैं. माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2022 में धनतेरस 23 अक्टूबर, रविवार को है. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदारी (Dhanteras Shopping According to Zodiac Signs) करना बेहद शुभ होता है. ऐसे में जानते हैं कि धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार क्या खरीदना शुभ रहेगा. 

धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीद सकते हैं ये सामान | Dhanteras 2022 Shopping According to Zodiac Signs

  • मेष राशि- मेष राशि से संबंधित जातक इस साल धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदेंगे तो उनके लिए शुभ रहेगा. 

  • वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोग इस धनतेरस पर सोने-चांदी और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं. हालांकि अपनी क्षमता के अनुसार, खरीदारी करेंगे तो बेहतर होगा. 

  • मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक को धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में सोने के आभूषण खरीदेंगे तो अच्छा रहेगा. इसके साथ ही कोई हरे रंग की वस्तु भी खरीद सकते हैं. 

  • कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों धनतेरस पर चांदी का श्रीयंत्र ले सकते हैं. इससे सालभर आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

Dhanteras 2022 Date: इस दिन है धनतेरस, जानें सोना-चांदी की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त और महत्व

  • सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ रहेगा. अगर इस दिन सोने के समान नहीं खरीद सकते हैं तो आप ताबें की वस्तुएं भी खरीदें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. 

  • कन्या राशि- इस राशि के लोग धनतेरस के दिन प्रदोष काल में कांसे बर्तन या पूजन सामग्री खरीदेंगे तो शुभ रहेगा. इसके अलावा आप इस शुभ दिन हाथी-दांत से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं. माना जाता है ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी. 

  • तुला राशि- धनतेरस के दिन तुला राशि के लोगों को सौंदर्य से संबंधित चीजों की खरीदारी करना शुभ रहेगा. इसके अलावा आप जरूरी आभूषण भी खरीद सकते हैं. इस दिन मां लक्ष्मी के श्रृंगार की वस्तुएं भी खरीदेंगे तो शुभ रहेगा.  

  • वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक धनतेरस पर स्वर्ण आभूषण, चांदी के सिक्के या तांबे की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप इस दिन मां लक्ष्मी को समर्पित करने के लिए भी कुछ सामान खरीदेंगे तो शुभ रहेगा.

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन पूजा के समय 'धन्वंतरि स्तोत्र' पढ़ना माना जाता है बेहद शुभ, कुबेर देव धन कमी करते हैं दूर

  • धनु राशि- धनु राशि के लोग धनतेरस पर झाड़ू, चांदी के सिक्के या पीतल के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीद सकते हैं. धनतेरस के दिन इनमें से किसी एक चीज को खरीदने से मां लक्ष्मी का अशीर्वाद प्राप्त होगा. 

  • मकर राशि- मकर राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के खरीदेंगे तो अच्छा रहेगा. इसके साथ ही इस दिन अगर इस दिन झाड़ू खरीदेंगे तो शुभ रहेगा. इसके अलावा धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी भी कर सकते हैं. 

  • कुंभ राशि- कुंभ राशि से संबंधित जातक इस बार धनतेरस पर्व पर चांदी के बर्तन या स्टील के बर्तन खरीदेंगे तो शुभ रहेगा. घर में मां लक्ष्मी का वास होगा. 

  • मीन राशि- मीन राशि के लोग इस बार धनतेरस पर चांदी के सिक्के खरीदेंगे को अच्छा रहेगा. इसके साथ ही झाड़ू और पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं. अगर ये खरीदना संभव ना हो पाए तो चांदी से बनी कुछ भी समान खरीद सकते हैं.

Chhoti Diwali 2022: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए छोटी दिवाली पर जरूर निपटा लें ये खास काम, जानें क्या करना रहेगा सही 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

दिवाली से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, रोजाना खरीदारों की लग रही भीड़​

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com