विज्ञापन

Coconut Astro Remedies: आस्था ही नहीं ज्योतिष से भी जुड़ा है नारियल, जानें मुसीबत से बचाकर कैसे पूरी करेगा आपकी हर मन्नत

Coconut Puja Remedies: सनातन परंपरा में श्रीफल या फिर कहें नारियल का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. देवी-देवताओं की पूजा से लेकर किचन में खाने-पीने तक के लिए इस्तेमाल होने वाला यही नारियल आपके कष्टों को दूर और कामनाओं को कैसे पूरा कर सकता है, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Coconut Astro Remedies: आस्था ही नहीं ज्योतिष से भी जुड़ा है नारियल, जानें मुसीबत से बचाकर कैसे पूरी करेगा आपकी हर मन्नत
Nariyal Ke Jyotish Upay
NDTV

Coconut worship remedies and rituals: हिंदू धर्म में नारियल को अत्यंत ही शुभ और मंगलकारी फल माना गया है, जिसके बगैर कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है. श्रीफल कहलाने वाला नारियल न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि सौभाग्य से भी जुड़ा हुआ है. हिंदू मान्यता के अनुसार यह वो आस्था कवच है जो इंसान को बुरी बलाओं से बचाते हुए जीवन में मंगलमय बनाने में मदद करता है. ज्योतिष में नारियल से जुड़े कई ऐसे सरल सनातनी उपाय बताए गये हैं, जिन्हें विधि-विधान से करने पर आप दुख और दुर्भाग्य को दूर करके सुख-सौभाग्य को प्राप्त कर सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि किस प्रकार पूजा में प्रयोग लाए जाने वाला नारियल आपकी पैसों की किल्लत और जीवन से जुड़े कष्टों को दूर करने में कैसे मददगार साबित हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

1. ज्योतिष के अनुसार यदि बहुत कोशिशों के बाद भी आपका कारोबार नहीं आगे बढ़ पा रहा है और उसमें तमाम तरह की दिक्कतें आ रही हैं तो आपको इस समस्या को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन नारियल पर चमेली के तेल में सिंदूर भिगोकर उससे स्वास्तिक बनाना चाहिए. इसके बाद इस श्रीफल को हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर देना चाहिए. मान्यता है कि नारियल के इस उपाय को करने पर शीघ्र ही हनुमत कृपा बरसती है और व्यवसाय से जुड़ी सभी बाधा दूर होती है. 

2. ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को बार-बार नजर लग जाती हो तो इस दोष से बचने और इसे दूर करने के लिए पानी वाले नारियल को लेकर उस आदमी के सिर से पैर तक 11 बार उतार लें फिर इस किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें. मान्यता है कि इस उपाय को करने पर शीघ्र ही नजर दोष दूर हो जाता है. 

3. अगर आपको लगता है कि आपके घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा बनानी रहती है तो आपको उसे दूर करने के लिए एक नारियल पर कोयले से टीका लगाकर पूरे घर में घुमाने के बाद बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

4. ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में राहु-केतु से जुड़े दोष किसी व्यक्ति की पीड़ा का कारण बन रहे हों तो उसे एक नारियल के दो टुकड़े करने के बाद दोनों में चीनी भर कर किसी निर्जन स्थान पर दबा देना चाहिए. नारियल के इस उपाय से राहु-केतु के कष्ट दूर होते हैं. 

5. यदि आप इन दिनों शनि से संबंधित पीड़ाओं को झेल रहे हैं और उससे मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपके लिए नारियल से जुड़ा ज्योतिष उपाय वरदान साबित हो सकता है. ज्योतिष के अनुसार यदि शनिवार के दिन एक नारियल को काले कपड़े में लपेट कर व्यक्ति के सिर से लेकर पैर तक सात बार उतारने के बाद बहते हुए जल में प्रवाहित किया जाए तो उसकी शनि संबंधित पीड़ा दूर हो जाती है. नारियल का यह उपाय यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ सात शनिवार तक किया जाए तो काफी प्रभावी साबित होता है. 

Apara Ekadashi 2026: भगवान विष्णु के लिए एकादशी व्रत रखने से पहले जान लें इससे जुड़े 10 बड़े लाभ

6. ज्योतिष के अनुसान न सिर्फ नारियल का फल बल्कि इसका पेड़ भी अत्यंत ही शुभ होता है, जिसे यदि घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाया जाए तो व्यक्ति की पैसों की किल्लत दूर और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com