Chautrmas 2025: हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) की अत्यधिक मान्यता होती है. माना जाता है कि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं. देवशयनी एकादशी से ही चातुर्मास की शुरूआत हो जाती है. चातुर्मास यानी चार महीनों का वो समय जब भगवान विष्णु गहरी निद्रा में होते हैं. चातुर्मास के दौरान मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं यानी इस दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती है. इस साल 6 जुलाई, रविवार से चातुर्मास लग रहा है और चातुर्मास का समापन 1 नवंबर, 2025 को होगा. यह समय कुछ राशि के जातकों (Zodiac Signs) के लिए बेहद शुभ बताया जा रहा है. ऐसे में यहां जानिए चातुर्मास का समय किन राशियों के लिए बेहद शुभ हो सकता है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
किन राशियों के लिए शुभ रहेगा चातुर्मास | Chaturmas Will Be Lucky For These Zodiac Signs
मेष राशि
चातुर्मास के चार महीने मेष राशि (Aries) के लिए बेहद शुभ साबित हो सकते हैं. इस राशि के लोगों को बिजनेस डील में फायदा होगा. धन से जुड़ी दिक्कतें यानी आर्थिक दिक्कतें दूर रहेंगी और साथ ही यह समय पैसे कमाने के लिए भी बेहद अच्छा है.
कुंभ राशिकुंभ राशि के जातकों के लिए भी चातुर्मास लाभकारी रहने वाला है. इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति (Financial Situation) में सुधार हो सकता है. नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन देखे जा सकते हैं, कामकाज अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहने वाला है.
मीन राशिचातुर्मास में जिन राशियों को फायदा होगा उनमें मीन राशि भी शामिल है. मीन राशि के जातकों को खासतौर से भगवान विष्णु की कृपा मिलेगी. इस राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवन में प्रेम के कोपल खिलेंगे.
चातुर्मास में किन बातों का ध्यान रखना है जरूरीचातुर्मास के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. इस दौरान गुड़, शहद, मूली और बैंगन समेत परवल खाने से मना किया जाता है. मान्यतानुसार जो लोग चातुर्मास में व्रत का पालन करते हैं उन्हें ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं