Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 2026 सिर्फ खगोलीय नजारा नहीं, बल्कि घर और मन की सुरक्षा का भी समय है. ग्रहण खत्म होते ही कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाने से आप घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रख सकते हैं और नकारात्मक प्रभावों से बच सकते हैं. इस छोटे-से कदम के साथ आपका दिन भी शुभ और शांतिपूर्ण बन सकता है. आइए ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानते हैं कि ग्रहण खत्म होते ही क्या करना चाहिए और किन बातों का खास ध्यान रखना है.
ये भी पढ़ें:-Chandra Grahan 2026: क्या आप प्रेग्नेंट हैं? ज्योतिषाचार्य ने बताया गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये 3 काम
ग्रहण समाप्त होने के बाद पहला कदम (First Step After Lunar Eclipse)
ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के मताबिक, चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही सबसे पहला काम स्नान करना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार जब तक स्नान नहीं किया जाता, ग्रहण का प्रभाव शरीर और मन पर बना रहता है. स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें, ताकि शुद्धि पूरी हो और नकारात्मक प्रभाव दूर हो.

Photo Credit: AFP
पानी में मिलाएं पवित्र चीजें (Add Sacred Items to Bath Water)
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, स्नान करते समय पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाना बेहद शुभ माना गया है. अगर गंगाजल उपलब्ध न हो तो तुलसी के पत्ते भी उपयोग किए जा सकते हैं. यह न केवल शरीर की सफाई करता है, बल्कि आत्मिक शुद्धि भी सुनिश्चित करता है और ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम करता है.
ये भी पढ़ें:-Chandra Grahan 2026: सूतक काल से पहले घर से हटाएं ये चीजें, ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ-अशुभ प्रभाव
घर और मंदिर की शुद्धि (Home and Temple Purification)
स्नान के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें. मंदिर और देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी स्वच्छ करें, उन्हें स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाएं और विधि-विधान से पूजन करें. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और ग्रहण के नकारात्मक असर खत्म होते हैं.

क्यों है ये महत्वपूर्ण (chandra grahan gharelu upay)
धर्म शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण के बाद स्नान और शुद्धिकरण केवल परंपरा नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का तरीका है. इससे तन, मन और घर सभी स्थानों पर सकारात्मक वातावरण बना रहता है. Chandra Grahan 2026 post rituals का सही पालन करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव दूर होता है और घर और 'आत्मा' दोनों शुद्ध रहते हैं. छोटे-छोटे कदम अपनाकर आप दिन को सुरक्षित और शुभ बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-जब ग्रहण में नहीं लगा भोग तो सपने में आए भगवान! बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर का रहस्यमयी किस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं