विज्ञापन

Chandra Grahan : साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है, भारत में द‍िखेगा इतने समय तक, यह काम करने से बचें

lunar eclipse 2026 in india date and time : 2026 में चंद्र ग्रहण कब होगा? और भारत में क‍ितनी देर तक रहेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव. यहां जान‍िए चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर खबर.

Chandra Grahan : साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है, भारत में द‍िखेगा इतने समय तक, यह काम करने से बचें
भारत में चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

lunar eclipse 2026 visible in india : होली पर साल पहला चंद्र ग्रहण (lunar eclipse 2026) लगने जा रहा है. चूंकि होली 3 मार्च को मंगलवार को पड़ रही है. इस बार का चंद्र ग्रहण सबसे लंबी अवधि‍ वाला रहने वाला है. इस द‍िन चंद्रमा स‍िंह रााश‍ि में स्‍थ‍िर रहेगा. वैसे यह चंद्र ग्रहण भारत (lunar eclipse 2026 visible in india) में नजर नहीं आएगा. यही वजह है क‍ि यहां सूतक (lunar eclipse sutak time in india) काल भी मान्‍य नहीं है. ग्रहण का पूरा समय क्‍या होने वाला है और यह क‍िन देशों में द‍िखाई देगा. 

 26 या 27 फरवरी, आमलकी एकादशी कब है? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त, पारण समय और व्रत की पूरी विधि

दोपहर में शुरू होगा चंद्र ग्रहण 

चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर तीन बजकर 20 म‍िनट पर शुरू होगा. और यह शाम छह बजकर सैंतालीस म‍िनट पर खत्‍म होगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी खग्रास अवस्‍था की शुरुआत शाम चार बजकर चौंतीस म‍िनट से होगी. यह वही समय होता है जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है. 

भारत में इतनी देर तक रहेगा ग्रहण का प्रभाव 

चंद्र ग्रहण भारत में छह बजकर बाईस मिनट तक रहेगा. दरअसल, ग्रहण की समाप्‍त‍ि छह बजकर सैंतालीस म‍िनट पर है, इसल‍िए भारतीय दर्शकों को यह घटना करीब पच्‍चीस म‍िनट तक द‍िखाई देगी. इस बार का ध्‍यान रखें क‍ि चंद्रोदय का समय अलग अलग शहरों में थोड़ा बदल सकता है, ज‍िससे दृश्य अवधि‍ में मामूली अंतर संभव हो सकता है. जैसे द‍िल्‍ली में करीब छह बजकर बाईस म‍िनट पर चंद्र ग्रहण होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

सूतक काल क्‍या लगेगा 

धार्मिक मान्‍यता के अनुसार चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. इस आधार पर सूतक काल तीन मार्च की सुबह छह बजकर बीस म‍िनट से शुरू हो जाएगा. सूतक काल में शुभ कार्यों को करने की पूरी तरह मनाही है. इस दौरान मूर्तियों को स्‍पर्श नहीं क‍िया जाता है और खाना पकाने और खाने से भी बचा जाता है. सूतक काल के समय बाल काटने या नाखून काटने की भी मनाही है.  

चंद्र ग्रहण के समय यह उपाय करें 

चंद्र ग्रहण के समय कुछ उपाय करने को कहा गया है. इससे सकारात्मक फल प्राप्त होता है. 

मंत्र का अवश्‍य जाप करें 

चंद्र ग्रहण जब शुरू हो तो ॐ सोमाय नमः  या ॐ चंद्राय नमः मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है. वहीं इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं, जो बेहद लाभकारी माना गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

दान करें 


चंद्र ग्रहण जब समाप्‍त हो जाए तो इसके बाद सफेद चीजों का दान करने की मान्‍यता है. इसमें चावल, चीनी, दूध या चांदी दान की जा सकती हैं. 

स्‍नान जरूर करें 


ग्रहण के समाप्‍त होने के बाद पानी में गंगाजल म‍िलाकर स्‍नान करना चाह‍िए. वहीं पूरे घर में गंगाजल से छ‍िड़काव करें. इससे पूरा घर शुद्ध हो जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV
गर्भवती मह‍िलाओं के ल‍िए (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com