Lunar Eclipse 2021: आज 26 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी की अंधेरी छाया से होकर गुजरेगा. लेकिन भारत में यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण के रूप में ही दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा के लाल और नारंगी रंग के कारण पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून कहा जाता है. ब्लड मून तब दिखाई देता है, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में छुप जाता है और आकाश में लाल रंग की रोशनी नज़र आती है.
साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में कुछ अहम बातें
- 26 मई को पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा.
- चंद्रमा आकाश में सामान्य से बड़ा दिखाई दे सकता है और लाल रंग का नजर आ सकता है.
- ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी अमेरिका के कुछ हिस्सों, पश्चिमी दक्षिण अमेरिका या दक्षिण-पूर्व एशिया में लोग सुपर ब्लड मून देख सकेंगे.
किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार,आज लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर 2:17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7:19 बजे तक खत्म होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण 2021 उत्तरी/दक्षिण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक, हिंद महासागर , अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा.
क्या भारत में भी दिखेगा चंद्र ग्रहण?
26 मई यानी आज दिखने वाला चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसके चलते हो सकता है कि आप भारत में इसे ठीस से देख न पाएं. लेकिन अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रहण के वीडियो और फोटो साझा करती है. इसके अलावा भी कुछ वेबसाइट ग्रहण का लाइव स्ट्रीमिंग करती हैं, जिसकी मदद से आप इस घटना को देख सकते हैं. वहीं, ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के लोग आंशिक चंद्र ग्रहण का आखिरी हिस्सा देख सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं