Lunar Eclipse 2021: आज (19 नवंबर, 2021) यानि शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण. बता दें कि ये कोई छोटा-मोटा चंद्र ग्रहण नहीं है, बल्कि यह सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण माना जा रहा है. हालांकि, यह आंशिक चंद्र ग्रहण है और धर्म-ज्योतिष के मुताबिक ऐसे ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है. यानी कि ऐसे ग्रहण में सूतक के नियमों का पालन नहीं करना होता है. धार्मिक दृष्टि से कार्तिक पूर्णिमा को विशेष बताया गया है. इस दिन पूजा,स्नान और दान को महत्वपूर्ण माना गया है. ऐसे में कह सकते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर इस चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
ऐसे देख सकते हैं लाइव चंद्र ग्रहण (This is how live lunar eclipse can be seen)
बता दें कि जिनके यहां चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है वो इस अद्भुत घटना का नजारा लाइव यूट्यूब चैनलों के माध्यम से देख सकते हैं. ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए कई चैनल प्रसिद्ध है. इसे नासा की लाइव स्ट्रीम पर भी देख सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ग्रहण के दौरान करें ये काम (Do this work during eclipse)
- ग्रहण के दौरान भगवान का स्मरण करें.
- इस समय मन में नकारात्मक विचार नहीं लाएं.
- ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करें.
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने से परहेज करना चाहिए.
फिर अगले साल लगेगा चंद्र ग्रहण (Then next year there will be a lunar eclipse)
आज (19 नवंबर 2021) लगने जा रहे इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के बाद अगला चंद्र ग्रहण साल 2022 में 8 नवंबर को होगा.
580 साल बाद लग रहा ये चंद्र ग्रहण है खास (After 580 years this lunar eclipse is special)
बता दें कि आज यानि 19 नवंबर का चंद्र ग्रहण बेहद खास है, क्योंकि ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण पिछले 580 साल का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. भारत में यह चंद्र ग्रहण दोपहर को 12:48 बजे से 04:17 मिनट तक होगा.
कहां से दिखेगा चंद्र ग्रहण (Where will the lunar eclipse be visible)
अरुणाचल प्रदेश और असम को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा. अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के कुछ हिस्से इस घटना का अनुभव कर सकेंगे.
ग्रहण के बाद करें ये काम (Do this work after eclipse)
- ग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई करें.
- पूरे घर में गंगा जल छिड़कें और नहाएं.
- ग्रहण के बाद दान पुण्य करना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं