विज्ञापन

Bad Dreams: बुरे सपनों से बचने का महाउपाय, जिसे करते ही आएगी सुकून भरी नींद, खत्म होगा सारा डर

Bure Sapne Ke Upay: रात को सोते समय सपनों का आना एक आम बात है, लेकिन यदि यही सपने जब हमारी रातों की नींद उड़ाते हुए बड़े डर का कारण बनने लगे तो हमें क्या करना चाहिए? सुकून भरी नींद और डरावने सपनों से बचने का सरल सनातनी उपाय जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Bad Dreams: बुरे सपनों से बचने का महाउपाय, जिसे करते ही आएगी सुकून भरी नींद, खत्म होगा सारा डर
Bad Dreams Remedies: बुरे सपनों से बचने के लिए क्या करें?
NDTV

Astro remedies for Bad dreams: दिन भर की थकान के बाद जब आदमी बिस्तर पर सोने के लिए जाता है तो अक्सर वह सपनों की उस दुनिया में चला जाता है, जहां पर उसका कोई नियंत्रण नहीं रह जाता है. रात को सोते समय आने वाले ये सपने कभी मन को खुश करने वाले तो कभी बेहद डरावने होते हैं. कई बार लोगों को लगातार सोते समय बुरे सपने आते हैं, जिसके कारण उनकी रातों की नींद खराब होने लगती है. यदि आप भी बुरे सपनों के कारण परेशान हैं तो आपको इनसे निजात पाने के लिए इस लेख में बताए गये सरल सनातनी उपायों को एक बार जरूर आजमाना चाहिए. 

बुरे सपनों से बचने के 7 उपाय (7 Bad Dreams Remedies)

Latest and Breaking News on NDTV

1. यदि आप बुरे सपनों के कारण परेशान चल रहे हैं तो आपको सोने से पहले यदि संभव हो तो नहाकर साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए. यदि आप नहा न सकें तो अपने हाथ, पैर और चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके सोएं. 

2. बुरे सपनों से बचने के लिए न सिर्फ आपका तन और मन ही नहीं बल्कि बिस्तर भी साफ होना चाहिए, इसलिए अपने बिस्तर की चादर गंदी होने पर तुरंत बदल दें और बेड के आस-पास गंदगी न रखें. 

3. हिंदू मान्यता के अनुसार रात में आने वाले बुरे सपनों से बचने के लिए व्यक्ति को सोने से पहले अपने आराध्य देवी या देवता के मंत्र का मन में जप करना चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

4. हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान सूर्य जीवन से जुड़े सभी दोष और नकारात्मकता को दूर करते हैं. ऐसे में यदि आपको बुरे सपने आने का डर सताता रहता है तो आपको प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल चढ़ाने के बाद गायत्री मंत्र का एक माला जप करना चाहिए. 

5. हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान शिव की साधना जीवन से जुड़े सभी दुख, भय और बाधा को दूर करने वाली मानी है. ऐसे में बुरे सपनों से बचने के लिए साधक को सोते समय विशेष रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए. 

Swapna phal: सांप से लेकर मरे हुए व्यक्ति के 10 ऐसे सपने, जो बुरी बलाओं के आने का देते हैं संकेत

6. हिंदू मान्यता के अनुसार बच्चा हो या फिर नौजवान अगर वह बुरे सपनों के कारण अक्सर रात को चौंक कर उठ बैठता है तो उससे बचने के लिए बिस्तर या फिर तकिया के नीचे फिटकरी का टुकड़ा रख देना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार इस उपाय को मंगलवार और रविवार के दिन करना चाहिए. 

7. हिंदू मान्यता के अनुसार कलयुग में हनुमत साधना शीघ्र ही फलदायी मानी गई है. ऐसे में बुरे सपनों से बचना है तो सोने से पहले संकटमोचक हनुमान जी की चालीसा का पाठ करके सोना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com