विज्ञापन

SA vs AFG Highlights: रोमांच की सारें हदें पार...मैच टाई, सुपर ओवर टाई, दूसरे सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

South Africa vs Afghanistan T20 World Cup 2026 Highlights अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने सांस रोक देने वाले मुकाबले में अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में हरा दिया.

SA vs AFG Highlights: रोमांच की सारें हदें पार...मैच टाई, सुपर ओवर टाई, दूसरे सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया
South Africa vs Afghanistan T20 World Cup 2026 Highlights

South Africa vs Afghanistan T20 World Cup 2026 Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने सांस रोक देने वाले मुकाबले में अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में हरा दिया. अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में जीत के लिए 24 रन चाहिए थे. इसके जवाब में टीम ने दूसरी ही गेंद पर विकेट गंवा दिया था. लेकिन फिर गुरबाज ने लगातार तीन गेंदों में तीन छक्के जड़े और मुकाबला रोमांचक बना दिया. आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे. लेकिन गुरबाज लास्ट गेंद पर आउट हुए और अफ्रीकी टीम मैच जीतने में सफल हुई. (SCORECARD)

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगानिस्तान 187 पर ऑल-आउट हुई. मैच का फैसला करने के लिए सुपर ओवर हुआ. अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में 17 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका के लिए स्टब्स ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर सुपर ओवर भी टाई करवाया. दूसरे  सुपर ओवर में स्टब्स और मिलर ने मिलकर 23 रन बटोरे. स्टब्स ने छक्के से ओवर की शुरुआत की थी. फिर मिलर ने ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा था. जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बटोरे. 

दूसरा सुपर ओवर

दूसरे सुपर ओवर की पहली गेंद पर स्टब्बस ने लगाया छक्का, दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर मिलर को दिया स्ट्राइक, तीसरी गेंद पर मिलर के बल्ले पर गेंद सही से नहीं आई और मिलर ने 2 रन लिए, चौथी गेंद पर मिलर ने 95 मिटेर का जबरदस्त छक्का जड़ा और अफ्रीका का स्कोर 15 पहुंच गया, मिलर यही नहीं रुके और पांचवी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया और आखिरी गेंद पर 2 रन लिया, इसके साथ ही अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए अफ्रीका ने 24 रन का लक्ष्य रखा है.

अफगानिस्तान के लिए नबी और ओमरज़ाई बल्लेबाज़ी के लिए आए जबकि केशव महाराज गेंदबाजी के लिए आए थे. नबी पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए. और दूसरी गेंद पर आउट हुए. अफगानिस्तान को अब जीत के लिए 4 में चाहिए 24 चाहिए थे. तीसरी गेंद पर गुरबाज ने छक्का जड़ा. गुरबाज ने चौथी गेंद पर भी छक्का जड़ा. अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे और गेंद बची थी 2. गुरबाज ने फिर छक्का जड़ा. अफगानिस्तान को अब 1 गेंद में चाहिए 6 रन चाहिए थे. केशव महाराज ने इसके बाद वाइड फेंकी. आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे. चौका होता तो मैच फिर टाई होता.  लेकिन महाराज ने आखिरी गेंद पर गुरबाज को आउट किया.

'पहला सुपर ओवर भी टाई'  

अजमतुल्लाह ने लुंगी एनगिड़ी की पहले गेंद पर चौका लगाया, उसके बाद दूसरी गेंद पर छक्का लगाया. अजमत ने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर गुरबाज को स्ट्राइक दिया, चौथी गेंद पर गुरबाज ने दो रन के लिए कॉल किया लेकिन एक रन ही आया. पांचवी गेंद पर अजमत स्ट्राइक पर आये और एक शानदार चौका जड़ा और आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर कुल 17 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 18 रन का लक्ष्य रखा. 

फजलहक फारूकी गेंदबाजी के लिए आये और स्ट्राइक पर मिलर आये और एक रन लिया, दूसरी गेंद पर ब्रेविस स्ट्राइक पर आये और 97 मीटर का शानदार छक्का जड़ दिया , उसके बाद तीसरी गेंद पर अफगानिस्तान को ब्रेविस का विकेट मिला और कीपर के हांथों वो लपके गए, चौथी गेंद पर स्टब्बस के बल्ले से चौका आया और उसके बाद आखिरी 2 गेंदों में 7 रन की जरुरत थी, जिसके बाद पांचवी गेंद डॉट बॉल रही और आखिरी गेंद पर स्टब्बस ने छक्का जड़ सुपर ओवर भी टाई कर दिया.   

मैच हुआ टाई

मैच की बात करें तो 188 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी अफगानिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 42 गेंदों पर खेली गई इस पारी में गुरबाज ने 4 चौके और 7 छक्के लगाए. तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे गुरबाज को केशव महाराज ने जॉर्ज लिंडे के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई.

गुरबाज के अलावा शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चला. इब्राहिम जादरान 12, गुलबदीन नायब 0, सेदिकुल्लाह अटल 0, और रसूली 15 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद नबी भी 5 रन बना सके. अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंद पर 3 चौके लगाते हुए 22 रन बनाए. राशिद खान ने 12 गेंद पर 20 रन बनाए. दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नूर अहमद ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर टीम को लगभग जीत दिला दी थी, लेकिन विनिंग रन लेने की कोशिश में फजलहक फारुखी रन आउट हो गए थे और मैच बराबरी पर छूटा था. अफगानिस्तान 19.4 ओवर में 187 पर ऑल आउट हो गया, जिसके बाद सुपर ओवर के माध्यम से मैच का परिणाम आया.

इसके पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 41 गेंद पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 59 रन और रयान रिकल्टन ने 28 गेंद पर 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली थी. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी हुई थी. इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 23, डेविड मिलर ने 20 और मार्को जानसेन ने 16 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 2, फजलहक फारुखी ने 1, और अजमतुल्ला ओमरजाई ने 3 विकेट लिए थे.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फज़लहक फारूकी

South Africa vs Afghanistan T20 World Cup 2026 Highlights from Narendra Modi Stadium, Ahmedabad


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com