Basant Panchami 2021 in Varanasi: बसंत पंचमी का पर्व आज मनाया जा रहा है. आज ही के दिन से वसंत ऋतु की शुरूआत होती है. इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है. वाराणसी में आज के दिन भोर से ही गंगा स्नान करके पीला वस्त्र धारण करके लोग सरस्वती पूजा करते हैं.
वाराणसी में बसंत पंचमी का खास महत्व
वाराणसी में इसका खास महत्व इसलिए भी है, क्योंकि आज के दिन यहां बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव भी होता है. बसंत पंचमी के दिन बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव, शिवरात्रि के दिन शादी और रंगभरी एकादशी के दिन उनका गवना कराने की परंपरा वाराणसी में सदियों पुरानी है. इसलिए इस दिन का वाराणसी के लिए खास महत्व है. बसंत पंचमी के दिन वाराणसी में लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Varanasi: People take holy dip in river Ganga on #BasantPanchami today. pic.twitter.com/mD5gAsAtNb
— ANI UP (@ANINewsUP) February 16, 2021
बसंत पंचमी पर पीले रंग का है खास महत्व
बसंत पंचमी के दिन लोग पीले रंग का वस्त्र पहन कर मां सरस्वती की पूजा करते हैं. कुछ लोग बसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहते हैं. इस दिन लोग खासकर छात्र-छात्रा विद्या की देवी सरस्वती की आराधना करते हैं.
बच्चों की शिक्षा प्रारंभ करने या किसी नई कला की शुरुआत के लिए इस दिन को काफी शुभ माना जाता है. श्रद्धालु इस दिन पीले, बसंती या सफेद वस्त्र धारण करते हैं और विद्या की देवी का पूजन करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं