विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2020

भाईदूज से बदला ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों का समय

सर्दी का मौसम आने के साथ ही वृन्दावन के प्रसिद्ध ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों का समय भी बदल गया है. मंदिर प्रबंधन के अनुसार ठा. बांकेबिहारी मंदिर अब सुबह देरी से खुलेगा और रात जल्दी बंद होगा.

भाईदूज से बदला ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों का समय
भाईदूज से बदला ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों का समय
मथुरा:

सर्दी का मौसम आने के साथ ही वृन्दावन (Vrindavan) के प्रसिद्ध ठा. बांकेबिहारी मंदिर (Bankebihari temple) के दर्शनों का समय भी बदल गया है. मंदिर प्रबंधन के अनुसार ठा. बांकेबिहारी मंदिर अब सुबह देरी से खुलेगा और रात जल्दी बंद होगा. मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया, अब ठाकुरजी सुबह देर से जागेंगे और शाम को जल्दी सो जाएंगे. उन्होंन बताया कि अब ठाकुरजी की श्रृंगार आरती सुबह 8.55 बजे होगी तथा राजभोग आरती का  समय दोपहर 12.55 बजे रहेगा, इस प्रभार भक्त दोपहर 12.55 बजे तक दर्शन कर सकेंगे.

मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, एलईडी स्क्रीन पर होंगे भगवान कृष्ण के दर्शन

उन्होंने बताया, कि शाम को दर्शन का समय पूर्व समय से एक घंटे पहले शुरू हो जाएगा. शर्मा के मुताबिक, अब शाम को 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक ठाकुर जी के दर्शन होंगे. उन्होंने बताया, कि शयनभोग की आरती रात 8.25 बजे होगी, जो अब तक रात 9.25 बजे होती थी. भैया दूज के पर्व पर सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने बिहारीजी के दर्शन किए. हालांकि, भाईदूज से मंदिर में दर्शन का समय परिवर्तित हो जाने के कारण लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा.

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अब नहीं कर सकेंगे मनमानी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bankebihari Temple, Vrindavan, Vrindavan Banke Bihari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com