विज्ञापन

पांचवां बड़ा मंगल आज, जानें हनुमान जी की पूजा का सबसे शुभ समय, विधि और उपाय

आज 2 जून को ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल है. आइए जानते हैं आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा. साथ ही जानेंगे बजरंगबली को प्रसन्न करने के उपाय-

पांचवां बड़ा मंगल आज, जानें हनुमान जी की पूजा का सबसे शुभ समय, विधि और उपाय
पांचवां बड़ा मंगल 2026: हनुमान जी की कृपा पाने का विशेष दिन

सनातन धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है. खासतौर पर ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगल का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है. इस महीने पड़ने वाले मंगलवार को बढ़ा मंगल कहा जाता है. मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन श्रद्धा और विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करने पर जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 2 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं आज बजरंगबली की पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, साथ ही जानेंगे पूजा विधि और उपाय- 

पूजा और शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त

आज बड़े मंगल के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:02 बजे से 4:43 बजे तक रहेगा. वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 बजे से 12:47 बजे तक रहेगा, जिसे पूजा और शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है. इसके अलावा विजय मुहूर्त दोपहर 2:38 बजे से 3:33 बजे तक और अमृत काल 2:55 बजे से 4:43 बजे तक रहेगा. श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार इन शुभ समयों में पूजा कर सकते हैं.

इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा
  • बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे लाल या केसरिया रंग के वस्त्र धारण करें. 
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और व्रत का संकल्प लें. 
  • इसके बाद हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं. श्रद्धा के साथ चमेली के तेल और सिंदूर का चोला अर्पित करें.
  • भोग के रूप में बूंदी के लड्डू, गुड़-चना, केला, नारियल या पान चढ़ाया जा सकता है. 
  • पूजा के बाद हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना शुभ माना जाता है. 
  • अंत में आरती कर भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें.
बड़े मंगल पर करें ये विशेष उपाय
  • हनुमान जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र का जाप करें. 
  • इस दिन जरूरतमंद लोगों को जल का दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है. 
  • मान्यता है कि भगवान को बूंदी या बेसन के लड्डुओं का भोग लगाने से भी विशेष फल मिलता है.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाने और लाल लंगोट अर्पित करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. 
  • साथ ही भगवान राम के नाम का स्मरण और जाप करने से भी बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है. 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- पांचवें बड़े मंगल पर करें बजरंग बाण का पाठ, संकट मोचन हनुमान हरेंगे सभी कष्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com