विज्ञापन

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल पर आखिर किस भोग को लगाने से शीघ्र प्रसन्न होते हैं पवनपुत्र हनुमान?

Hanuman Ji ka Priya Bhog : सनातन  परंपरा में किसी भी देवी या देवता की पूजा में भोग का बहुत महत्व माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार भाव के साथ लगाए गये भोग से आराध्य देवता शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं. ऐसे में आज बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को आखिर किन चीजों का भोग लगाना चाहिए, जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल पर आखिर किस भोग को लगाने से शीघ्र प्रसन्न होते हैं पवनपुत्र हनुमान?
Lord Hanuman Favourite Food: हनुमान जी के 8 प्रिय भोग
PTI

8 favourite food and sweet for Lord Hanuman: हिंदू मान्यता के अनुसार शंकरसुवन केसरीनंदन कहलाने वाले हनुमान जी एक ऐसे देवता हैं जो हर युग में मौजूद रहते हैं और अपने भक्तों की पुकार पर उनकी मदद करने के लिए दौड़े चले आते हैं. हनुमत साधना के लिए सनातन परंपरा में मंगलवार का दिन अत्यंत ही शुभ माना गया है, लेकिन यही मंगल जब ज्येष्ठ मास में आता है तो उसकी शुभता और भी ज्यादा बढ़ जाती है और यह बड़ा मंगल अथवा बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार तमाम देवी-देवताओं की तरह हनुमत साधना में भी भोग का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. आइए जानते हैं कि आज किन 8 भोग को लगाने से हनुमान जी शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं. 

1. चना और गुड़ का भोग

हनुमान जी की पूजा में भुने हुए चने और गुड़ का प्रसाद चढ़ाने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि मंगलवार के दिन बजरंगबली को चने और गुड़ का भोग लगाने पर साधक की कामनाएं शीघ्र ही पूरी और कष्ट शीघ्र ही दूर होते हैं. ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन बजरंगबली का प्रतीक माने जाने वाले बंदरों को भी गुड़ और चना खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती और कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

2. बेसन अथवा मोतीचूर के लड्डू का भोग

हिंदू मान्यता के अनुसार हनुमान जी की पूजा में बेसन या फिर मोतीचूर का लड्डू चढ़ाने का बहुत महत्व माना गया ह. मान्यता है कि मोतीचूर का लड्डू हनुमान जी को अत्यंत ही प्रिय है, जिसे चढ़ाने पर शीघ्र ही साधक पर उनकी कृपा बरसती है. 

3. रोट या चूरमे का भोग

हनुमत साधना में रोट या चूरमे का भोग लगाने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि मंगलवार के दिन हनुमान जी को चूरमे अथवा शुद्ध देशी घी से बने रोट का भोग लगाने पर बजरंगी शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपने साधक की हर विपदा को हर लेते हैं और उसे सुख-संपत्ति और सौभाग्य का वरदान प्रदान करते हैं. 

4. केसर भात का भोग

हिंदू मान्यता के अनुसार मोतीचूर के लड्डू और चूरमे की तरह हनुमान जी को केसर मिश्रित मीठा भात का भोग लगाने से शीघ्र ही उनकी कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि महावीर हनुमान जी को केसर भात का भोग लगाने से किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं और साधक को सभी सुखों की प्राप्ति होती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

5. इमरती का भोग

हनुमान जी तमाम तरह के मीठे पकवान का भोग लगाए जाने वाली लिस्ट में इमरती भी शामिल है. मान्यता है कि यदि कोई भक्त भक्तिभाव से बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को शुद्ध देशी घी से बनी इमरती का भोग लगाता है तो महावीर विक्रम बजरंगी शीघ्र ही प्रसन्न होकर उसकी शीघ्र ही मनोकामना पूरी करते हैं. 

6. पानी वाला नारियल

बड़ा मंगल के दिन की जाने वाली हनुमत साधना में तमाम तरह के भोग के साथ श्रीफल यानि नारियल का भोग लगाने का भी बहुत महत्व माना गया है. मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी के पावन दरबार में नारियल अर्पित करता है तो बजरंगी उसके सभी संकटों को दूर करके सुख और सौभाग्य प्रदान करते हैं. 

7. मीठा पान

हिंदू मान्यता के अनुसार तमाम देवी-देवताओं की तरह हनुमत साधना में भी पान अर्पित करने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि यदि कोई भक्त मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा में मीठा पान चढ़ता है तो उसकी बड़ी से बड़ी कामना को पवनपुत्र हनुमान शीघ्र ही पूरा करते हैं और उसका जीवन हमेशा मिठास और खुशियों से भरा रहता है. 

Mangalwar Vrat Vidhi: भूमिपुत्र मंगल को मनाने के लिए आखिर कैसे रखें मंगलवार का व्रत, जानें पूरी विधि एवं नियम 

कैसे लगाएं हनुमान जी को भोग?

हिंदू मान्यता के अनुसार हनुमान जी की पूजा में शुद्धता और पवित्रता का पूरा ख्याल रखना चाहिए. ऐसे में बजरंगी के भोग को स्वच्छता से बनाएं और और उसे पूजा में भक्ति भाव के साथ अर्पित करें. हनुमान जी को जिस किसी भी चीज का भोग लगाएं, उसके साथ तुलसीदल अवश्य चढ़ाएं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com