Baba Vanga Predictions: वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा को संसार बाबा वेंगा के नाम से जानता है. वे बुल्गारिया की रहस्यवादी और चिकित्सक थीं जिन्हें उनकी कही भविष्यवाणी के लिए जाना जाता है. कहा जाता है कि बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं. ऐसे में साल 2025 को लेकर कही गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी जानकर बहुत से लोगों में चिंता और डर घर करने लगा है. बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने साल 2025 के लिए भविष्यवाणी की थी तो वहीं जापान की मांगा आर्टिस्ट रियो तत्सुकी (Ryo Tatsuki) ने भी इस साल को लेकर भयावह भविष्यवाणी की थी. यहां जानिए कौनसी हैं ये भविष्यवाणियां.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणी | Baba Vanga 2025 Predictions
बाबा वेंगा की साल 2025 को लेकर यह भविष्यवाणी बताई जाती है कि उन्होंने कहा था साल 2025 में सीरिया के पतन के बाद पूर्व और पश्चिम के बीच महायुद्ध (Great War) हो सकता है. इस भविष्यवाणी को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ इशारा बताया जा रहा है. कहा तो यह भी जा रहा है कि बाबा वेंगा ने कहा था कि विश्व आर्थिक संकट से घिर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर यह भविष्यवाणी भी की थी कि इस साल अंतरराष्ट्रीय मिशन के माध्यम से इंसान आलौकिक जीवन से परिचित हो सकेंगे या आलौकिक जीवन के बारे में खोज करके सबूत लेकर आएंगे.
रियो तत्सुकी ने की थी यह भविष्यवाणीरियो तत्सुकी ने साल 2025 को लेकर भविष्यवाणी की थी कि 5 जुलाई, 2025 को दक्षिण जापान के पास का समुद्र उबलेगा. इस घटना को लेकर रियो तत्सुकी ने कहा था कि सुनामी आएगी और यह अभूतपूर्व होगी. एक्सपर्ट्स रियो तत्सुकी की इस भविष्यवाणी को पूरी तरह नकार रहे हैं लेकिन इंटरनेट पर रियो तत्सुकी की भविष्यवाणी को खासा पॉपुलैरिटी मिल रही है. इसकी वजह रियो तत्सुकी की कुछ भविष्यवाणियों (Ryo Tatsuki Predictions) का सच होना बताया जा रहा है. 2011 का कोबे भूकंप, कोविड 19 महामारी, फ्रेडी मरकरी और प्रिंसेस डाइना की मौत को लेकर कहा जाता है कि यह भविष्यवाणी रियो तत्सुकी ने पहले ही कर दी थी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं