- शनि का दुष्प्रभाव मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर कर देता है.
- शनि की साढ़े साती मकर, कुंभ और मीन पर होगी.
- शनि की ढैय्या कर्क और वृश्चिक वालों पर होगी.
Shani dev impact on rashifal : शनिदेव ऐसे हैं जो व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से ही फल देते हैं. इसलिए लोग उनके प्रभाव से बहुत डरते हैं. जिनके कुंडली में शनि की महादशा और साढ़े साती होती है, वह तो विशेष प्रकार की पूजा पाठ करते हैं. हाल ही में 29 अप्रैल को शनि ने कुंभ राशि (kumbh rashi) में प्रवेश किया था जिसमें वह 2025 तक विराजित रहेंगे. जिसका प्रभाव 5 राशियों (zodiac sign) पर पड़ने वाला है, तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में एक-एक करके.
5 राशियों पर शनि का प्रभाव | Effect of Saturn on five zodiac signs
29 अप्रैल 2022 से लेकर 29 मार्च 2025 तक मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा. आपको बता दें कि इस साढ़े साती के कुल 3 चरण होते हैं. जिसमें हर एक चरण की अवधि ढाई साल की होती है. शनि की साढ़े साती जिस पर होती है उनके लिए बहुत कष्टदायक समय होता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं, इस अवधि में कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि की ढैय्या का भी प्रभाव रहेगा. आपको बता दें कि ढैय्या का भी प्रभाव शनि साढ़े साती की ही तरह होता है. इस दौरान व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ता है. जबकि जिनकी कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में होते हैं उनकी तो किस्मत चमक जाती है.
उपाय
इस दौरान आपको शनि के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए. इसमें मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से शनि ग्रह शांत होते हैं. इसके अलावा शनिवार के दिन शनि देव की प्रतिमा के सामने दिया जलाने से भी बहुत लाभ होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं