Good Luck Astro Tips: खुशहाल जीवन की कामना हर कोई करते हैं, लेकिन ऐसा सबसे भाग्य में नहीं होता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कर्मों से भाग्य को बदला जा सकता है. ज्योतिष (Astrology) के जानकार बताते हैं कि कुछ कार्य दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल देते हैं. साथ ही इंसान के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. इसके अलावा ज्योतिष के इन उपायों (Astro Tips for Good Luck) से जीवन की तमाम परेशानियां दूर हो सकती हैं. साथ ही साथ मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है. आइए जानते हैं ज्योतिष के मुताबिक ऐसे 5 कार्यों के बारे में जिसे दिनचर्या में शामिल करने से घर में खुशहाली का आगमन हो सकता है.
1. ज्योतिष शास्त्र के मुतबिक घर में रोजाना पूजा-पाठ करना अच्छा रहता है. इसके साथ ही पूजा स्थल पर तिल के तेल या घी का दीपक जलाना शुभ होता है. माना जाता है कि ऐसा नियमित रूप से करने पर घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप जीवन में खुशहाली का आगमन होता है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
2. भोजन से हमारे शरीर में ऊर्जा आती है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सही दिशा में बैठकर भोजन करने से घर में बरकत बनी रहती है. साथ ही मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से रोजाना पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठकर भोजन करना अच्छा रहता है.
3. पूजा-पाठ में इस्तेमाल किए गए पूजन सामग्रियों का कभी अपमान नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें जल में प्रवाहित कर देना उचित होता है. अगर जल में प्रवाहित नहीं कर सकते को मिट्टी में दबा दें.
Shukra Grah Gochar : शुक्र का हुआ सिंह राशि में प्रवेश, अब इन राशियों पर बरसेगी शुक्र देव की कृपा!
4. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नियमित रूप से तुलसी में जल देना चाहिए. साथ ही शाम के समय को तुलसी माता को श्राद्धापूर्वक दीपक दिखाना चाहिए. कहा जाता है कि जो लोग नियमित रूप से ऐसा करते हैं, उनके दुर्भाग्य दूर हो जाते हैं. साथ ही मां लक्ष्मी भी हमेशा प्रसन्न रहती हैं.
5. घर का ईशान कोण देव-स्थान माना जाता है. रोजाना सुबह स्नान के बाद घर के ईशान कोण में गंगाजल का छिड़काव करना अच्छा रहता है. इससे निगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके अलावा घर में खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का त्योहार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं