विज्ञापन

Ashadh Month 2026: आज से शुरू हुआ आषाढ़ का महीना, जान लें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट

आज से आषाढ़ महीने की शुरुआत हो गई है. इस महीने में श्री हरि और भोलेनाथ की पूजा करना लाभकारी माना जाता है. इस महीने में देवशयनी एकादशी और जगन्नाथ यात्रा समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं.

Ashadh Month 2026: आज से शुरू हुआ आषाढ़ का महीना, जान लें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट
आषाढ़ मास 2026
Photo Credit: NDTV

आज यानी 30 जून से आषाढ़ का महीना शुरू होने जा रहा है. इस माह में भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी माना जाता है. साथ ही इस महीने बारिश का मौसम भी शुरू हो जाता है, जिससे हर तरफ नई ऊर्जा का वास होता है. इस महीने में महाप्रभु जगन्नाथ की भी पूजा की जाती है. इसी दौरान जगन्नाथ यात्रा भी निकाली जाती है. इसके अलावा आषाढ़ महीने में देवशयनी एकादशी भी मनाई जाती है. ये बेहद खास होती है क्योंकि इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और चतुर्मास की शुरुआत होती है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस माह के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट...

आषाढ़ माह 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

30 जून 2026 - आषाढ़ माह का प्रारंभ
3 जुलाई 2026 - कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी
6 जुलाई 2026 - कालाष्टमी एवं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 जुलाई 2026 - योगिनी एकादशी व्रत
12 जुलाई 2026 - रवि प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि
14 जुलाई 2026 -आषाढ़ अमावस्या
15 जुलाई 2026 -आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
16 जुलाई 2026 - जगन्नाथ रथयात्रा एवं कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2026 - अनिरुद्ध चतुर्थी
22 जुलाई 2026 - भड़ली नवमी
25 जुलाई 2026 - देवशयनी एकादशी (चातुर्मास आरंभ)
26 जुलाई 2026 - रवि प्रदोष व्रत
28 जुलाई 2026 - कोकिला व्रत
29 जुलाई 2026 - गुरु पूर्णिमा एवं आषाढ़ पूर्णिमा

आषाढ़ माह में क्या करें?

  • आषाढ़ महीने में रोज भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है.
  • इस महीने में जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का जरूर दान करना चाहिए.
  • आषाढ़ माह में हर दिन 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए.
  • आषाढ़ माह में तुलसी के पौधे में पीले रंग के कलावे से 108 गांठ बांधना शुभ होता है. इससे शादी के प्रबल योग बनते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम के माता शीतला मंदिर में 30 जून से शुरू होगा आषाढ़ मेला, 29 जुलाई तक श्रद्धालुओं की उमड़ेगी आस्था, जानें टाइमिंग और इंतजाम

यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2026: 2 जुलाई को रेवती नक्षत्र के प्रवेश करेंगे शनि, पंडित जी ने बताया मेष समेत इन राशियों को होगा लाभ, जानिए उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashadh Month 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com