विज्ञापन

Aparajita Plant Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा, आप पर मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान

Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता का पौधा उत्तर, पूर्व या ईशान कोण में लगाना शुभ माना जाता है. इससे मां लक्ष्मी की कृपा, आर्थिक समृद्धि, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

Aparajita Plant Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा, आप पर मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान
ईशान कोण में लगाना शुभ माना जाता है अपराजिता का पौधा
ndtv

अपराजिता का पौधा सिर्फ घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसे सुख-समृद्धि और धन का प्रतीक भी माना जाता है. वास्तु शास्त्र में इस पौधे का विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि अगर अपराजिता को सही दिशा में लगाया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि अपराजिता का पौधा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार ईशान कोण में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर का निवास माना जाता है. इसके अलावा मुख्य द्वार के पास अपराजिता का पौधा लगाना भी शुभ फलदायी माना जाता है. पौधा लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन विशेष रूप से अच्छा माना गया है.

अपराजिता का पौधा लगाने के फायदे

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपराजिता के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है. इसे घर में लगाने से आर्थिक परेशानियां कम होने की मान्यता है और धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं. साथ ही घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है.

यह भी पढ़ें: Kokila Vrat 2026: कोकिला व्रत कब है? जानें इस दिन माता पार्वती की कोयल के रूप में क्यों होती है पूजा?

घर में बढ़ती है सुख-शांति

ऐसी मान्यता है कि अपराजिता का पौधा परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बनाए रखने में सहायक माना जाता है. इससे घर का वातावरण शांत रहता है और बेवजह होने वाले विवाद कम होते हैं.

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि अपराजिता का पौधा हमेशा साफ-सुथरी जगह पर लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें. वास्तु नियमों के अनुसार लगाया गया यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: कैलाश से उतरकर यहीं रुकी थी भगवान शिव की बारात, रहस्यमयी पेड़ से जुड़ी है अनोखी मान्यता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aparajita, Vastu Tips, Vastu Tips For Money
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com