- अपरा एकादशी का व्रत है आज.
- अपरा एकादशी के दिन नहीं किए जाते हैं ये काम.
- अपरा एकादशी व्रत में रखा जाता है इन बातों का खास ख्याल.
Apara Ekadashi 2022: ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) कहते हैं. इस बार यह एकादशी (Ekadashi) 26 मई गुरुवार को यानी आज है. अपरा एकादशी के दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा की जाती है. शास्त्रों में इस एकादशी (Ekadashi) का खास महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat) के प्रभाव से ब्रह्म हत्या सहित कई प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है. अपरा एकादशी को अचला एकादशी (Achala Ekadashi) भी कहते हैं. अपरा एकादशी के दिन कुछ कार्य करने की मनाही है. आइए जानते हैं कि अपरा एकादशी व्रत के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
अपरा एकादशी के दिन क्या ना करें | Things You Should Not Do On Apara Ekadashi
मान्यताओं के मुताबिक इस दिन कड़वे वचन बोलने से परहेज करना चाहिए. मान्यता है कि एकादशी के दिन अपशब्द बोलने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त नहीं होती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन व्रत (Ekadashi Vrat) रखने वालों को मांस, मदिरा या अन्य प्रकार के तामसिक भोजन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन चावल का सेवन निषेध माना गया है. ऐसे में जो व्रत ना भी करें उन्हें भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए.
मान्यता है कि इस दिन पान नहीं खाना चाहिए. मान्यता है कि पान खाने से रजोगुण में वृद्धि होती है जिससे व्रत का नियम भंग हो जाता है. ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है
अपरा एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु का स्मरण करते रहना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि इस दिन भगवान का स्मरण करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है.
शास्त्रीय मान्यताओं के मुताबिक अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) के दिन दान करने का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि इस दिन दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.
अपरा एकादशी के दिन जो व्रत ना भी करते हैं, उन्हें भी ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की कृपा प्राप्त होती है.
अपरा एकादशी के दिन प्रत्येक भोग की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते डालकर भगवान को अर्पित करना चाहिए.
.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
कुतुब मीनार में पूजा मामले में 9 जून को फैसला सुनाएगी साकेत कोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं