विज्ञापन

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया की पूजा से पहले जानें किन घरों में हमेशा बरसता है पैसा और बना रहता है मां लक्ष्मी का वास?

Lakshmi Puja Ke Upay: जीवन में हर किसी की कामना होती है कि उसके घर में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi)का हमेशा वास बना रहे. इसके लिए हर कोई अपने स्तर पर खूब परिश्रम, प्रयास और पूजा पाठ करता है, लेकिन यदि इसके बाद भी आप पर अब तक माता लक्ष्मी नहीं मेहरबान हुई हैं तो आपको इस लेख में उन्हें प्रसन्न करने वाले उपायों और नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए. 

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया की पूजा से पहले जानें किन घरों में हमेशा बरसता है पैसा और बना रहता है मां लक्ष्मी का वास?
Lakshmi Kahan Rahti Hai: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
NDTV

Goddess Lakshmi Kahan Rahti Hai: हिंदू धर्म में धन-धान्य और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी (Lakshmi Mata) की पूजा का विधान है. मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है, उसके जीवन से दुख-दारिद्रय दूर हो जाता है और वह धन समेत तमाम तरह के भौतिक सुख और एैश्वर्य को प्राप्त करता है. धन की देवी लक्ष्मी की इसी कृपा को पाने के लिए लोग वैशाख मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि यानि अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya 2026) या फिर कहें अखा तीज (Akha Teej 2026) पर्व का पूरे साल इंतजार करते हैं. यदि आप भी अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के पूजन की बाट जोह रहे हैं तो आपको मां लक्ष्मी की कृपा बरसाने वाले पूजा के नियम और उपाय के बारे में जरूर जानना चाहिए. 

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें 

  • धन की देवी का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को अपने तन और मन को पवित्र रखते हुए घर में हमेशा साफ-सफाई रखना चाहिए. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में विधि-विधान से स्थापित श्रीयंत्र की प्रतिदिन पूजा और श्री सूक्त का पाठ होता है, वहां पर माता लक्ष्मी हमेशा निवास करती हैं. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे और वह कभी भी घर छोड़कर न जाएं तो आपको प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा में श्री महालक्ष्मी अष्टकम् (Shri Mahalakshmi Ashtakam) का पाठ, उनके मंत्र का जप और पूजा के अंत में शुद्ध देशी घी का दीपक जलाकर उनकी श्रद्धा और विश्वास के साथ आरती करनी चाहिए. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए अपने पूजा घर में रखना या फिर मां लक्ष्मी को अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में माता लक्ष्मी की पूजा में श्रीफल यानि नारियल, शंख, कमल का पुष्प, कमलगट्टा आदि अर्पित किया जाता है, वहां पर धन की देवी प्रसन्न होकर हमेशा वास करती हैं. 
  • पौराणिक मान्यता के अनुसार जिस घर में लक्ष्मी संग विशेष रूप से नारायण यानि भगवान श्री विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा होती है, वहां पर विष्णु पत्नी लक्ष्मी जी का हमेशा आशीर्वाद बरसता है.  
Latest and Breaking News on NDTV
  • हिंदू मान्यता के अनुसार यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में देवी लक्ष्मी हमेशा वास करें तो आपको अपने घर के उत्तर स्थान को हमेशा साफ और पवित्र बनाए रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर की मानी जाती है. मान्यता है कि उत्तर दिशा की शुद्धता और पवित्रता बने रहने पर कुबेर संग मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार घर की साफ-सफाई के काम आने वाली झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में इस झाड़ू को कभी इधर-उधर न पड़ा रहने दें. झाड़ू को एक ऐसे स्थान पर छिपा कर रखें जहां पर वह किसी के पैरों तले न आए और उस पर किसी की नजर न पड़े. मान्यता है कि जिस भी घर में झाड़ू का उचित स्थान पर रखा जाता है, वहां पर हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • हिंदू मान्यता के मां लक्ष्मी की कृपा को पाने के लिए व्यक्ति को कुछेक पेड़-पौधों की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए. मान्यता है कि जिस घर में लोग तुलसी, केले और आंवले के पेड़ की विशेष पूजा करते हैं और शाम के समय उसके पास शुद्ध देशी घी का दीया जलाते हैं, वहां पर धन की देवी हमेशा निवास करती हैं. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार धन की देवी का आशीर्वाद पाने के लिए शुक्रवार के दिन माता को विशेष रूप से मखाना, बताशा, सफेद रंग की मिठाई आदि का भोग लगाना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com