Hanging clothes behind door vastu : घर को साफ और व्यवस्थित रखना सिर्फ दिखावे के लिए जरूरी नहीं होता, बल्कि इसका असर घर के माहौल और मन की शांति पर भी पड़ता है. अक्सर लोग जल्दी में गीला तौलिया, पहने हुए कपड़े या बैग दरवाजे के पीछे टांग देते हैं. कई घरों में तो दरवाजे के पीछे लगे हुक छोटे स्टोर रूम जैसे बन जाते हैं. देखने में ये आदत बहुत सामान्य लगती है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे ठीक नहीं माना गया है. मान्यता है कि दरवाजे के पीछे जमा नमी, गंदे कपड़े और बिखरा सामान घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ा सकते हैं. यही वजह है कि वास्तु में दरवाजों को साफ और खुला रखने पर खास जोर दिया जाता है.
क्यों माना जाता है अशुभ
ज्योतिषाचार्य गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार घर का दरवाजा सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि इसे ऊर्जा के प्रवेश का माध्यम भी माना जाता है. ऐसे में अगर दरवाजे के पीछे गीला तौलिया या कपड़े टंगे रहते हैं, तो पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो प्रभावित हो सकता है. माना जाता है कि इससे घर में बेचैनी, चिड़चिड़ापन और तनाव का माहौल बनने लगता है. कुछ मान्यताओं में इसे राहु-केतु से जुड़ी नेगेटिविटी से भी जोड़ा जाता है. कहा जाता है कि लगातार गीले कपड़े टांगने से घर में भारीपन महसूस हो सकता है और परिवार के लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस बढ़ सकती है.
Ganga Dussehra 2026: 25 या 26 मई कब मनाया जाएगा गंगा दशहरा? जान लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
मानसिक असर भी पड़ सकता है
दरवाजे के पीछे कपड़ों का ढेर लगाने से दरवाजा पूरी तरह खुल नहीं पाता. इससे कमरा भरा-भरा और तंग महसूस होने लगता है. लंबे समय तक ऐसा माहौल रहने पर घर बिखरा हुआ लगने लगता है, जिसका असर मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है. कई लोग ऐसे माहौल में ज्यादा थकान और तनाव महसूस करते हैं.
क्या करना बेहतर माना जाता है
वास्तु में सलाह दी जाती है कि दरवाजों के पीछे का हिस्सा ज्यादा से ज्यादा खाली और साफ रखा जाए. गंदे कपड़ों को लॉन्ड्री बास्केट में रखना बेहतर माना जाता है. वहीं गीले तौलिये को खुली हवा या धूप में सुखाना ज्यादा सही माना जाता है. अगर जगह कम होने की वजह से दरवाजे के पीछे हुक लगाना जरूरी हो, तो कोशिश करें कि वहां लंबे समय तक गीले या गंदे कपड़े न टंगे रहें. छोटी-छोटी आदतों में बदलाव घर को ज्यादा साफ, खुला और पॉजिटिव बना सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं