- गुरु ग्रह होने वाले हैं वक्री.
- ज्योतिष में गुरु ग्रह को माना गया है शुभ.
- गुरु वक्री इन 3 राशियों के लिए माना जा रहा है खास.
Guru Vakri 2022: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर या वक्री करते हैं. ग्रहों की चाल बदलने से इसका असर राशि चक्र की प्रत्येक राशियों पर पड़ता है. जुलाई महीने में कई ग्रह गोचर और वक्री होने वाले हैं. इनमें गुरु ग्रह (Guru Grah) भी शामिल हैं. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा और संतान का कारक माना गया है. ये आगामी 29 जुलाई को अपनी स्वराशि मीन में वक्री होने जा रहे हैं. गुरु ग्रह के वक्री (Guru Vakri) होने से कुछ राशयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाला है. आइए जानते हैं गुरु वक्री (Guru Vakri) किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु वक्री इन 3 राशियों के लिए है शुभ | Guru Vakri is auspicious for these 3 zodiac signs
कर्क (Cancer)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह (Guru Grah) इस राशि के नौवें भाव में वक्री होने वाले हैं. नवम भाव भाग्य और विदेश यात्रा को दर्शाता है. इस दौरान कर्क राशि से संबंधित लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है. साथ ही गुरु वक्री की अवधि में रुके हुए कार्यों में गति आएगी. बिजनेस को लेकर विदेश यात्रा लाभकारी हो सकती है. इसके अलावा विदेशों में चल रहे व्यापार से आर्थिक लाभ का योग बनेगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वृषभ (Taurus)- गुरु ग्रह इस राशि के 11वें भाव में वक्री होने वाले हैं. ग्यारहवां भाव आय और लाभ का होता है. ऐसे में गुरु ग्रह के वक्री होने से आमदनी में इजाफा हो सकता है. साथ ही दैनिक आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. बिजनेस में आर्थिक प्रगति का योग बनेगा. इसके अलावा शिक्षा से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी.
मिथुन (Gemini)- ज्योतिष के मुताबिक गुरु ग्रह इस राशि के दशम भाव में वक्री होने वाले हैं. दशम भाव नौकरी, बिजनेस और कार्यक्षेत्र को दर्शाताा है. गुरु वक्री के दौरान नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. बिजनेस में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है. जो लोग नौकरी में हैं, उनके लिए प्रमोशन का योग बनेगा. मीडिया, बैंकिंग और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं