विज्ञापन

Sawan 2026: भगवान शिव के 5 पवित्र मंत्र, जो लाइफ में देंगे शांति और सुकून

शिव पूजा में मंत्रों का विशेष महत्व बताया गया है. भगवान शिव के इन पवित्र मंत्रों का जाप भय को दूर करने, जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने और शिव कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है.

Sawan 2026: भगवान शिव के 5 पवित्र मंत्र, जो लाइफ में देंगे शांति और सुकून
शिव मंत्र
file photo

हिंदू धर्म में भगवान शिव को संहार और परिवर्तन का देवता माना जाता है. इसके अलावा भगवान शिव दया, करुणा और कृपा के प्रतीक भी हैं. माना जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. शिव पूजा में मंत्रों का विशेष महत्व बताया गया है. भगवान शिव के इन पवित्र मंत्रों का जाप भय को दूर करने, जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने और शिव कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये मंत्र नकारात्मक ऊर्जा, रोग और बाधाओं से रक्षा करते हैं. इसके साथ ही मन को शांति, शक्ति और सकारात्मकता से भर देते हैं.

भगवान शिव के 5 शक्तिशाली मंत्र

  • ॐ नमः शिवाय
  • महामृत्युंजय मंत्र
  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्
  • ॐ हौं जूं सः
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्...

मान्यता है कि इन मंत्रों का नियमित जाप करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है. विशेष रूप से सावन, सोमवार और शिवरात्रि जैसे पावन अवसरों पर इन मंत्रों का जाप बेहद शुभ माना जाता है.

पंचाक्षरी शिव मंत्र- ॐ नमः शिवाय

यह भगवान शिव का सबसे प्रसिद्ध और सरल मंत्र माना जाता है. इसका अर्थ है, "मैं भगवान शिव को नमन करता हूं." धार्मिक मान्यता है कि इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करने से मन और शरीर की शुद्धि होती है तथा भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है.

शिव गायत्री मंत्र- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

शिव गायत्री मंत्र को अत्यंत प्रभावशाली और पवित्र मंत्र माना जाता है. मान्यता है कि इसका श्रद्धा के साथ जाप करने से मन को शांति मिलती है, आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. यह मंत्र व्यक्ति के भीतर सकारात्मक सोच और आत्मबल को मजबूत करने में भी सहायक माना जाता है.

रुद्र मंत्र- ॐ नमो भगवते रुद्राय

यह भगवान शिव के रुद्र स्वरूप को समर्पित एक शक्तिशाली मंत्र है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की बाधाएं दूर होने लगती है. माना जाता है कि यह मंत्र मनोकामनाओं की पूर्ति, सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने में सहायक होता है.

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
 उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को समर्पित सबसे प्रभावशाली मंत्रों में से एक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इसका जाप मृत्यु के भय को दूर करने, मानसिक शक्ति बढ़ाने और रोगों से लड़ने का साहस देने में मदद करता है. भगवान शिव को मृत्यु और परिवर्तन का स्वामी माना जाता है, इसलिए भक्त अच्छे स्वास्थ्य, सुरक्षा और गंभीर रूप से बीमार प्रियजनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए इस मंत्र का जाप करते हैं.

यह भी पढ़ें:- Grah Gochar 2026: मेष समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकाएगा गजलक्ष्मी राजयोग, करियर में मिलेगा बड़ा लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan, Shiva Mantras
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com