विज्ञापन

Jupiter Astro Remedies: पुखराज की तरह इन 5 चीजों से भी बरसता है देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद

Brihaspati Ke Jyotish Upay: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद पाने के लिए पुखराज रत्न को धारण करने का उपाय बताया गया है, लेकिन यदि आप इस महंगे रत्न को न खरीद पाएं तो आप इस लेख में बताए गई 5 पवित्र चीजों को अपना कर कहीं ज्यादा शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं. 

Jupiter Astro Remedies: पुखराज की तरह इन 5 चीजों से भी बरसता है देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद
Jupiter Astro Remedies: बृहस्पति के सरल एवं प्रभावी ज्यो​तिष उपाय 
NDTV

Powerful Jupiter Astro Remedies: ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को सुख, समृद्धि, ज्ञान और सौभाग्य का कारक कामना जाता है. जिनके अनुकूल रहने पर व्यक्ति को सुखी धन, मान-सम्मान और वैवाहिक सुख आदि की प्राप्ति होती है, लेकिन प्रतिकूल होने पर इन सभी चीजों को लेकर परेशानी उठानी पड़ती है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में भी गुरु ग्रह ​विपरीत फल प्रदान कर रहे हों तो उसके लिए अक्सर ज्योतिषी पुखराज रत्न धारण करने के लिए कहते हैं. निश्चित रूप से बृहस्पति का यह रत्न गुरु ग्रह की शुभता दिलाता है, लेकिन यदि आप महंगा पुखराज न खरीद पाएं तो आपके पास गुरु ग्रह से गुडलक दिलाने वाले और भी कई प्रभावी उपाय हैं, जिन्हें करके आप सुख-सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं. आइए गुरु ग्रह की शुभता दिलाने वाली 5 उपाय के बारे में जानते हैं.

1. गुडलक बढ़ाएगी केले की जड़

हिंदू मान्यता के अनुसार बृहस्पति देवता की कृपा पाने के लिए केले की जड़ को पुखराज के समान फलदायी माना गया है. इसे रविपुष्य योग या फिर किसी मास के शुक्लपक्ष के गुरुवार वाले दिन अपने घर में लाएं और उसकी विधि-विधान से पूजा करने के बाद बृहस्पति देवता के मंत्र का जप करें. फिर उस पवित्र जड़ को एक पीले कपड़ें में सिल कर पुरुष अपनी बाईं भुजा में और स्त्री अपनी दायीं भुजा में धारण करें. 

2. केसर से चमकेगी किस्मत 

यदि आप गुरु ग्रह की शुभता दिलाने वाले महंगे पुखराज को नहीं धारण कर सकते हैं तो आप एक चांदी की कटोरी में केसर डालकर उसका तिलक सबसे पहले देवगुरु बृहस्पति अथवा भगवान श्री विष्णु को लगाएं. फिर उसे प्रसाद स्वरूप प्रतिदिन अपने माथे पर लगाएं. गुरु ग्रह का यह उपाय पुखराज के समान शुभ फल प्रदान करेगा. 

3. हल्दी हर लेगी हर दुख

हिंदू धर्म में हल्दी को अत्यंत ही शुभ और पवित्र माना गया है. यही कारण है प्रत्येक शुभ एवं मंगल कार्य में हल्दी का विशेष रूप से प्रयोग होता है. यदि आप बृहस्पति देवता की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको किसी भी मास के शुक्लपक्ष में हल्दी की एक छोटी सी गांठ को पीले कपड़े में सिलकर उसकी विधि-विधि से पूजा और गुरु ग्रह के मंत्र से अभिमंत्रित करना चाहिए. इसके बाद उसे अपने बाईं बांह में धारण करें. इससे आपको बृहस्पति देवता के शुभ फल प्राप्त होंगे. 

4. सोना संवारेगा आपका भाग्य 

हिंदू मान्यता के अनुसार सोने केा देवगुरु बृहस्पति की धातु माना गया है. ऐसे में यदि आप पुखराज न धारण कर पाएं तो सोने को किसी न किसी रूप में पहन कर गुरु ग्रह के शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं. यदि आप इसे अंगूठी के रूप में पहनते हैं तो उसे तर्जनी अंगुली में धारण करें. ध्यान रहे कि सोने को कभी भी नाभि के नीचे जैसे पायल बिछिया आदि के रूप में नहीं धारण करना चाहिए अन्यथा उसके अशुभ फल प्राप्त होते हैं. 

5. पीले रंग के कपड़े 

ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति का संबंध पीले रंग से है. ऐसे में गुरु ग्रह की शुभता को पाने के लिए व्यक्ति को अधिक से अधिक पीले रंग के कपड़े पहनने का प्रयास करना चाहिए. यदि आप पूरे तरीके से पीले कपड़े न पहन पाएं तो कम से कम पीले रंग की टाई, रुमाल, कलावा, शर्ट आदि का प्रयोग करके उसकी शुभता को प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com