Eclipse: जानिए 2022 में कब-कब लगेंगे 'सूर्य ग्रहण' और 'चंद्र ग्रहण'

साल का पहला ग्रहण 30 अप्रैल को आंशिक सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) से शुरू होगा. हालांकि, यह भारत में नहीं देखा जा सकेगा. इसी तरह 16 मई को पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) लगेगा. आइए जानते हैं साल 2022 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण और कब लगेगा चंद्र ग्रहण.

Eclipse: जानिए 2022 में कब-कब लगेंगे 'सूर्य ग्रहण' और 'चंद्र ग्रहण'

Eclipse: जानें 2022 में कब-कब लग रहा है सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण

नई दिल्ली:

2022 Solar And Lunar Eclipse In India: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की घटनाओं को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. बता दें कि इस साल (2022) कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें से दो सूर्य ग्रहण हैं और दो चंद्र ग्रहण हैं. साल का पहला ग्रहण 30 अप्रैल को आंशिक सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) से शुरू होगा. हालांकि, यह भारत में नहीं देखा जा सकेगा. इसी तरह 16 मई को पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) लगेगा.

Mahashivratri 2022: साल 2022 में कब है महाशिवरात्रि, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

इस चंद्र ग्रहण को पश्चिमी देशों में देखा जा सकेगा. यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा. कहते हैं कि चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2022) और सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) वैसे तो खगोलीय घटना है, लेकिन माना जाता है कि इस दौरान ग्रहों का प्रभाव इंसान के जीवन पर भी पड़ता है, यही वजह है कि लोगों में ग्रहण को लेकर भ्रम, भय और उत्सुकता बनी रहती है. आइए जानते हैं साल 2022 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण और कब लगेगा चंद्र ग्रहण.


Mahashivratri 2022: जानिए महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि से अंतर, चारों प्रहर की पूजा का नोट कर लें मुहूर्त

26vfbktg

पहला 'सूर्य ग्रहण' |  Solar Eclipse 2022

साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) 30 अप्रैल 2022 को लगेगा, जो कि दोपहर 12:15 बजे से शाम 04:07 बजे तक रहेगा. बता दें कि यह आंशिक ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव दक्षिण-पश्चिम अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा.

Holi 2022 Date: नए साल में कब है रंगों का त्योहार होली, नोट कर लें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

t7umquf

पहला चंद्र ग्रहण | Lunar Eclipse 2022

साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 Date) 16 मई को लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण की तरह ही यह चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा. यह ग्रहण सुबह के 7 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 20 तक होगा. इसके अलावा यह दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिंद महासागर में देखा जा सकेगा.

ahgk0ln

दूसरा 'सूर्य ग्रहण' |  Solar Eclipse 2022

साल 2022 को दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा. यह भी आंशिक ग्रहण माना जा रहा है. यह ग्रहण शाम 04:29:10 बजे शुरू होगा और 05:42:01 तक रहेगा. यह यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका में देखा जा सकेगा, लेकिन भारत में नहीं दिखेगा.

5s2a757

दूसरा चंद्र ग्रहण | Lunar Eclipse 2022

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को लगेगा. यह भी एक पूर्ण चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है. चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर में 1 बजकर 32 मिनट से होगी और जो कि शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इस ग्रहण में भी सूतक काल मान्‍य होगा. इसका प्रभाव भारत समेत दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)