विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2020

तीर्थयात्रा के दौरान प्रतिदिन 1000 श्रद्धालु कर सकेंगे अयप्पा मंदिर के दर्शन

केरल के सबरीमला में दो महीने तक चलने वाली तीर्थयात्रा के लिये भगवान अयप्पा मंदिर (Ayyappa temple) के कपाट 16 नवंबर को खोल दिये जाएंगे. इस दौरान प्रतिदिन लगभग 1,000 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी.

तीर्थयात्रा के दौरान प्रतिदिन 1000 श्रद्धालु कर सकेंगे अयप्पा मंदिर के दर्शन
तीर्थयात्रा के दौरान प्रतिदिन 1000 श्रद्धालु कर सकेंगे अयप्पा मंदिर के दर्शन
तिरुवनंतपुरम:

केरल के सबरीमला में दो महीने तक चलने वाली तीर्थयात्रा के लिये भगवान अयप्पा मंदिर (Ayyappa temple) के कपाट 16 नवंबर को खोल दिये जाएंगे. इस दौरान प्रतिदिन लगभग 1,000 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी.  उन्होंने कहा, कि छुट्टियों और 'मकराविलक्कु' दिवस पर अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी.

कोविड-19 संबंधी सुरक्षा उपायों के बीच 16 नवंबर से सबरीमला की वार्षिक यात्रा का होगा आयोजन

विजयन ने कहा, कि मंडला-मकराविलक्कु मौसम के लिये मंदिर को खोले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. कोविड-19 के चलते श्रद्धालुओं के लिये विशेष प्रबंध किये गए हैं. अयप्पा मंदिर को पांच दिवसीय मासिक पूजा के लिये 17 अक्टूबर को खोला गया था. उससे पिछले छह महीने तक मंदिर के कपाट बंद थे.

पूजा के लिए खोला गया सबरीमला मंदिर, लेकिन श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayyappa Temple, Ayyappa Temple Sabarimala, Sabrimala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com