कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से एक बार फिर बहस करने की चुनौती दी है. इतना ही नहीं, राहुल ने पीएम मोदी से सवाल भी किया है कि क्या उन्हें उनसे बहस करने में डर लगता है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को चुनौती दी है. राफेल, अनिल अंबानी, नीरव मोदी, अमित शाह और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी को बहस करने के लिए कहा है. इससे पहले राहुल गांधी ने इससे पहले बीजेपी के घोषणापत्र को बंद कमरे में तैयार किया गया बताया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल, नोटबंदी और नीरव मोदी के मामलों पर सीधी बहस की चुनौती देते हुए मंगलवार को कहा कि वह इन विषयों पर पूर्ण तैयारी करके मेरे साथ बहस करने आएं.
'1 तीर से 130 निशाने', कांग्रेस इस दांव से बीजेपी को दे सकती है मुंहतोड़ जवाब
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पहले भी कई मौकों पर प्रधानमंत्री को सीधी बहस की चुनौती दे चुके गांधी ने यह सवाल भी किया कि क्या मोदी उनके साथ बहस को लेकर डरे हुए हैं? राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रिय प्रधानमंत्री, क्या आप भ्रष्टाचार पर मेरे साथ बहस करने से डरे हुए हैं? मैं आपके लिए यह आसान कर सकता हूं. चलिए किताब खोलकर आप इन विषयों पर तैयारी कर सकते हैं. 1. राफेल +अनिल अंबानी 2. नीरव मोदी 3. अमित शाह +नोटबंदी.'
Dear PM,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 9, 2019
Scared of debating me on corruption? I can make it easier for you.
Let's go open book, so you can prepare:
1. RAFALE+Anil Ambani
2. Nirav Modi
3. Amit Shah+Demonetisation #Scared2Debate
गौरतलब है कि गांधी की ओर से पहले दी गई चुनौती पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष एक बेखबर नेता हैं.
राहुल गांधी या मायावती? तेजस्वी यादव ने बताया-किसे पीएम बनते देखना चाहते हैं
इससे पहले राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि 'कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार हुआ. इसमें 10 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों की आवाज शामिल है. यह समझदारी भरा और प्रभावशाली दस्तावेज है.' उन्होंने दावा किया, ''भाजपा का घोषणापत्र बन्द कमरे में तैयार किया गया है। इसमें एक अलग-थलग पड़ चुके व्यक्ति की आवाज है. यह अदूरदर्शी और अहंकार भरा है.' गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को 'संकल्प पत्र' के नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया. इसमें भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर देने के साथ आतंकवाद के खिलाफ ''जीरो टॉलरेन्स'' की प्रतिबद्धता दोहराई है.
Video: संकल्प पत्र में जन-मन की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं