7 years ago
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार(10मई) को तीन जनसभाएं संबोधित करेंगे. वह 11 बजे हरियाणा के रोहतक में, फिर हिमाचल प्रदेश के मंडी में दोपहर 2.20 बजे जनता को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम चार बजकर 5 मिनट पर होशियारपुर, पंजाब में तीसरी जनसभा में बोलेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 10 मई को हरियाणा के हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. दिन में 11 बजे हिसार लोकसभा क्षेत्र में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद वह दोपहर साढ़े 12 बजे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दादरी-रावलधी बाईपास, उत्सव गार्डन के पास दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे.