केंद्रीय मंत्री और लोजपा (LJP) प्रमुख रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) फिर से 2019 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. रामविलास पासवान ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल दौरान देश की अर्थव्यवस्था की अच्छी प्रगति हुई है. सरकार की विदेश नीति और कूटनीति काफी सफल रही है. उन्होंने कहा कि सामाजिक दृष्टि से सरकार ने समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा है और अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं उच्च वर्ग के लोग एक मंच पर साथ आए हैं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती (Mayawati) के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में पासवान ने कहा, 'पहले उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में अपना खाता तो खोल ले.'
यह भी पढ़ें: राम विलास पासवान की बेटी आशा पासवान उन्हीं के खिलाफ बैठी धरने पर, कहा- माफी मांगें
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि जिसे सांसदों का समर्थन प्राप्त होगा वहीं प्रधानमंत्री बन सकता है. यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पुत्र और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान के नोटबंदी के दौरान लोगों को हुई कठिनाई को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली को लिखे गए पत्र का कोई जवाब उन्हें मिला या नहीं, रामविलास ने कहा कि वह पत्र उन्होंने नोटबंदी के शुरुआती दौर में लोगों की कठिनाईयों के मद्देनजर लिखा था पर (मीडिया और विपक्ष ने) इसे सीट साझा से जोड़कर पेश किया.
यह भी पढ़ें: 'महागठबंधन' के नेताओं ने सीट बंटवारे पर लालू यादव से की मुलाकात तो चिराग पासवान बोले- जेल के रास्ते...
उन्होंने कहा, 'राजग ने बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है पर विपक्षी दलों का महागठबंधन अभी आकार भी नहीं ले सका है और घटक दलों के बीच सीट साझा तो दूर बिहार में उसके गठबंधन में कौन-कौन दल शामिल है यह भी अभी स्पष्ट नहीं.' रामविलास ने कहा कि कांग्रेस बिहार में महागठबंधन में शामिल है पर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन से उसे बाहर रखा गया.
यह भी पढ़ें: चिराग पासवान बोले, राम मंदिर मुद्दे को बेवजह तूल न दे NDA, चुनाव में हो सकता है नुकसान
उधर, लोक जनशक्ति पार्टी (लाजपा) के सांसद चिराग पासवान ने एकबार फिर राममंदिर को चुनावी मुद्दा मानने से इनकार करते हुए कहा कि चुनाव में विकास ही मुद्दा होना चाहिए. उन्होंने कहा, 'अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर अदालत का जो फैसला होगा, हमसब को स्वीकार होगा.' उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण से समाज में अमीर और गरीब के बीच खाई पाटने में मदद मिलेगी. उन्होंने राम मंदिर विवाद की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं वह इस मामले में अदालत के फैसले का इंतजार करेंगे और अध्यादेश नहीं लाएंगे.
VIDEO: एनडीए में ही रहेंगे पासवान
(इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं