विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दूसरे चरण के मतदान के बाद अब तीसरे चरण की पोलिंग 23 अप्रैल को होगी. उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मेगा कॉन्फ्रेंस करेंगे. यहां वह देशभर से आए ट्रेडर्स को संबोधित करेंगे. उनके अलावा अखिलेश यादव, मायावती और अजीत सिंह (सपा, बसपा और आरएलडी) की संयुक्त रैली यूपी के मैनपुरी में करेंगे. यह रैली 11 बजे तक होगी. इस दौरान बसपा अध्यक्ष मायावती भी अपने दशकों पुराने प्रतिद्वंद्वी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव  के लिये वोट मांगेंगी.  मैनपुरी की क्रिश्चियन फील्ड में होने वाली इस रैली में मायावती और मुलायम के मंच साझा करेंगे. इसके जरिये महागठबंधन प्रतिद्वंद्वियों को यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि सभी दल बीजेपी के खिलाफ एकजुट हैं. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार भी शुरू है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Election Live Update, PM Modi Delhi Confrence, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com