विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर भारत के सबसे साक्षर राज्यों में से एक हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवारों की होती है अग्निपरीक्षा

हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले हैं. जिन्हें तीन डिविजन में बांटा गया है. ये डिविजन हैं शिमला, कांगडा और मंडी. वहीं जिलों को 68 सब-डिविजन, 78 ब्लॉक और कुल 145 तहसील में बांटा गया है.

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर भारत के सबसे साक्षर राज्यों में से एक हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवारों की होती है अग्निपरीक्षा
हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर कड़ा मुकाबला
नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर में बसा एक राज्य है. इसकी राजधानी शिमला है. हिमाचल प्रदेश की सीमा उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, पश्चिम में पंजाब से, दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा से, दक्षिण पूर्व में उत्तराखंड से और पूर्व में तिब्बत से लगती है. इसका कुछ हिस्सा उत्तर प्रदेश से भी लगता है. हिमाचल प्रदेश की 90 फीसदी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है. हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले हैं. जिन्हें तीन डिविजन में बांटा गया है. ये डिविजन हैं शिमला, कांगडा और मंडी. वहीं जिलों को 68 सब-डिविजन, 78 ब्लॉक और कुल 145 तहसील में बांटा गया है. हिमाचल प्रदेश में कुल 3226 ग्राम पंचायत हैं. जबकि 20 हजार से ज्यादा गांव हैं. 

गिरिराज सिंह से बीजेपी के ही एमएलसी ने कहा- नौटंकी बंद करें, बेगूसराय आकर चुनाव की तैयारी करें

2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या 6,864,602 है. इनमें 3,481,873 पुरुष और 3.382,729 महिलाएं हैं. राज्य का लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुष पर 972 महिलाएं हैं. 

हिमाचल प्रदेश में खासतौर पर हिंदी बोली जाती है. जनगणना के अनुसार राज्य में हिंदी बोलने वालों की संख्या 89.01फीसदी है, जबकि पंजाबी बोलने वालों की संख्या 5.99 फीसदी है, 1.16 फीसदी लोग नेपाली भाषा  बोलते हैं जबकि 1.06 फीसदी लोग किन्नौरी बोलते हैं. 

 गिरिराज सिंह की नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे चिराग पासवान

हिमाचल प्रदेश में हिंदुओं की संख्या दूसरे धर्मों को मानने वालों से ज्यादा है. राज्य की 95 फीसदी से ज्यादा की आबादी हिंदू धर्म को मानती है. 

हिमाचल प्रदेश कुल 55,673 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. राज्य की आबादी 6,864,602 है. यहां रहने वाले एससी लोगों की संख्या 1,729,252 है जबकि एसटी लोगों की संख्या 392,126 है. 

जॉब के कारण रहते हैं दूसरे शहर में? तो ऐसे दे सकते हैं वोट

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की कुल चार सीटें हैं. इनमें हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला शामिल हैं. जबकि विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं. हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, Loksabha Election 2019, Himachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com