विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2019

हरियाणा विधानसभा चुनाव : बीजेपी में कलह उभरी, विधायक ने जाहिर की नाराजगी

गुरुग्राम के विधायक और हरियाणा बीजेपी के मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने तो ट्विटर पर अपनी नाराज़गी जाहिर की

हरियाणा विधानसभा चुनाव : बीजेपी में कलह उभरी, विधायक ने जाहिर की नाराजगी
राव इंद्रजीत सिंह (फाइल फोटो).
  • अग्रवाल राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को टिकट न मिलने से नाराज़
  • रेवाड़ी विधानसभा सीट से आरती राव थीं टिकट की दावेदार
  • कई सांसद, विधायक अपने निकट के लोगों को टिकट न मिलने से नाराज़
नई दिल्ली:

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में आंतरिक कलह खुलकर सामने आने लगी है. कई सांसद, विधायक अपने परिवार और निकटतम लोगों को टिकट न मिलने से नाराज़ हैं. बीजेपी के गुरुग्राम के विधायक और हरियाणा बीजेपी के मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने तो अपनी नाराज़गी ट्विटर पर ही ज़ाहिर कर दी. उमेश अग्रवाल गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को टिकट न मिलने से नाराज़ हैं. उमेश अग्रवाल ने ट्वीट में लिखा है कि राव इंद्रजीत की अनदेखी बीजेपी को दक्षिण हरियाणा में भारी पड़ सकती है. कयास लगाया जा रहा है कि राव इन्द्रजीत सिंह रेवाड़ी विधानसभा सीट से बेटी आरती राव के टिकट की दावेदारी पेश कर रहे थे.

राव इन्द्रजीत सिंह दक्षिण हरियाणा के नेता हैं और रामपुरा हाउस का दक्षिण हरियाणा की 11 सीटों पर अच्छा खासा वजूद रहा है. यही वजह थी कि 2014 के विधानसभा चुनाव में पटौदी, बावल, कोसली, नारनौल और नांगल चौधरी विधानसभा सीट पर बीजेपी ने राव इन्द्रजीत के मन मुताबिक टिकट का वितरण किया था.

Haryana Assembly Election 2019: BJP ने जारी की 78 उम्मीदवारों की सूची, CM मनोहर लाल करनाल से लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी LIST

हालांकि गुरुग्राम, अटेली और रेवाड़ी सीट पर भी राव चाहते थे कि उनके मुताबिक ही टिकट का वितरण हो लेकिन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने यह स्वीकार नहीं किया था.

VIDEO : विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Assembly Elections 2019, Assemblyelections2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com