विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2017

गुजरात के रण में राहुल गांधी, अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के साथ की दौरे की शुरुआत

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस और बीजेपी की जबरदस्त जोर आजमाइश के बीच राहुल गांधी इस बीच कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं.

गुजरात के रण में राहुल गांधी, अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के साथ की दौरे की शुरुआत
  • रैली करने पहुंचे राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधा मंदिर पहुंचे
  • गुजरात में अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं
  • यहां अगले महीने चुनाव होने हैं
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रैली करने पहुंचे राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधा मंदिर पहुंचे. शनिवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे राहुल गांधी गांधी नगर स्थित अक्षरधाम मंदिर गए. वह गुजरात में अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं. विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस और बीजेपी की जबरदस्त जोर आजमाइश के बीच राहुल गांधी इस बीच कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं.

राहुल गांधी की नजर में खोट, उन्हें हकीकत नजर नहीं आती : राजनाथ सिंह

पार्टी सूत्रों ने बताया कि तीन दिवसीय सड़क यात्रा के दौरान राहुल गांधी उत्तर गुजरात के छह जिलों का दौरा करेंगे. अपने इस दौरे में वह महिलाओं, ग्रामीणों और विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे. वह बनासकांठा जिले में अम्बाजी मंदिर भी जाएंगे. राहुल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए तेज अभियान चला रहे हैं. यहां अगले महीने चुनाव होने हैं.

हाल के दिनों में राहुल ने सौराष्ट्र, मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात में ऐसी प्रचार यात्राएं की हैं. हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने गुजरात में माहौल सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ होने का दावा किया और कहा कि लोगों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को स्वीकार करना शुरू कर दिया है जो कि उनकी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ में दिखाई दिया है.

VIDEO- राहुल गांधी के सूरत दौरे के दौरान लगे गब्बर सिंह के पोस्टर


पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्ता में बैठे लोगों द्वारा राहुल का बहुत मजाक उड़ाया गया. लेकिन आज इसका ठीक उल्टा हो रहा है. लोग अब उन्हें स्वीकार कर रहे हैं और उनकी रैलियों में भारी भीड़ देखी जा सकती है.’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Assembly Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com