जेडीयू में तल्खियों की खबरों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीटर पर इशारों ही इशारों में संकेत में दिया है. उन्होंने एक तरह से अपना दर्द जाहिर करते हुए लिखा, 'बिहार में एनडीए माननीय मोदी जी एवं नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. जेडीयू की ओर से चुनाव-प्रचार एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के वरीय एवं अनुभवी नेता श्री आरसीपी सिंह जी के मजबूत कंधों पर है. राजनीति के इस शुरुआती दौर में मेरी भूमिका सीखने और सहयोग की है. गौरतलब है कि प्रशांत किशोर को लेकर जेडीयू मे सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. माना जा रहा है कि अचानक से पार्टी में नंबर की दो की भूमिका में आ गए प्रशांत किशोर से पार्टी के नेता ही खुश नहीं है'.
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ नहीं बोला? तो फिर JDU में 'हंगामा है क्यों बरपा'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिहार में NDA माननीय मोदी जी एवं नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है।
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) March 29, 2019
JDU की ओर से चुनाव-प्रचार एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के वरीय एवं अनुभवी नेता श्री RCP सिंह जी के मजबूत कंधों पर है।
मेरे राजनीति के इस शुरुआती दौर में मेरी भूमिका सीखने और सहयोग की है।
शिवानंद तिवारी ने प्रशांत किशोर को नीतीश का साथ छोड़ने की सलाह दी, यह बताया कारण
हालांकि नीतीश कुमार यह जरूर कहते रहे हैं कि वह भविष्य हैं लेकिन जब बड़ी जिम्मेदारी बात आती है तो बिहार के सीएम उन पर कम ही विश्वास जताया है. यूथ विंग के अलावा प्रशांत किशोर को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई. यहां तक गठबंधन और सीट समझौते को लेकर भी जिम्मेदारी आरसीपी सिंह और ललन सिंह को दी गई. इससे पहले नीतीश कुमार यह भी कह चुके हैं प्रशांत किशोर को उन्होंने अमित शाह के कहने पर शामिल किया है. वहीं प्रशांत किशोर भी एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि नीतीश को अब नया जनादेश देकर लेकर आना चाहिए. उनके इस बयान पर पार्टी के अंदर काफी आलोचना हुई थी. वहीं इस खबर पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि दिल्ली तक इन बातों की जानकारी हो गई है.
So people in Delhi are aware of this development? https://t.co/hym03YXNM7
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 29, 2019
प्रशांत किशोर को जेडीयू में मिली नंबर-2 की कुर्सी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं