विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2019

PM मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने पर IAS अधिकारी निलंबित, कांग्रेस और AAP ने उठाए सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की अचानक तलाशी ली, जिसकी वजह से उन्हें 15 मिनट की देरी हुई.

Also Read in
PM मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने पर IAS अधिकारी निलंबित, कांग्रेस और AAP ने उठाए सवाल
चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी को निलंबित कर दिया था.
नई दिल्ली:

चुनाव आयोग (Election Commision) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के हेलीकॉप्टर की ओडिशा के संबलपुर में तलाशी लेने पर बीती रात एक आईएएस अधिकारी को निलंबित कर दिया. चुनाव आयोग ने अपने निर्देश में कहा है कि आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन ने एसपीजी सुरक्षा प्राप्त के खिलाफ निर्देंशों के मुताबिक कार्रवाई नहीं की. लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं है, जो कि चुनाव के दौरान तलाशी से किसी को छुट देता हो. इसी प्वाइंट को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने निशाना साधा है. 1996 बैच के कर्नाटक कैडर के मोहम्मद मोहसिन पर ड्यूटी की अवहेलना और उपेक्षा करने का आरोप लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की अचानक तलाशी ली, जिसकी वजह से उन्हें 15 मिनट की देरी हुई. 

अधिकारी ने कौनसे नियम का उल्लंघन किया, उस पर चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा, 'जैसा कि आदेश में जिक्र किया गया है... निर्देश दिनांक 10.4.14 में कहा गया है कि एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को जांच से बाहर रखा जाए.' NDTV ने निलंबन आदेश में उद्धृत निर्देशों को जांचा, लेकिन ऐसा कोई छूट जिक्र नहीं है.

पीएम नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की अफसर ने की चेकिंग, चुनाव आयोग ने किया निलंबित

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर निशाना साधा है. कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'एक अधिकारी को वाहनों की जांचने पर चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया. इसमें प्रचार के लिए आधिकारिक वाहनों के उपयोग के नियम का हवाला दिया गया है. इस नियम के तहत पीएम के वाहन को तलाशी से कोई छूट नहीं है. मोदी अपने हेलीकॉप्टर में क्या लेकर चलते हैं कि वह भारत को नहीं दिखाने चाहते.'

मायावती ने उठाए चुनाव आयोग पर सवाल, पूछा- क्या EC केन्द्र के आगे नतमस्तक नहीं है?

वहीं आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करते हुए निशाना साधा है, 'पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने वाले अधिकारी का निलंबन. चौकीदार अपने ही सुरक्षित घेरे में रहते हैं. क्या चौकीदार कुछ छुपाने की कोशिश कर रहे हैं.'

मंत्री ने रैली में कहा- वोट डालते समय ईवीएम का दो नंबर का बटन दबाओगे तो लगेगा करंट! देखें-VIDEO

Video: प्राइम टाइम: सारी बहस हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर ही क्यों सीमित हो गई?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Commission, Loksabhapolls2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com