राहुल गांधी ने बुलाई सीवीसी की बैठक
नई दिल्ली:
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बन गई है. सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अंतिम मंजूरी के बाद इसे एक-दो दिन में कभी भी जारी किया जा सकता है. छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों के संबंध में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शुक्रवार की शाम को बैठक हुई जिसमें उम्मीदवारों की सूची कांग्रेस नेतृत्व को सौंप दी गई. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सीईसी का पुनर्गठन नहीं किया है, हालांकि उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में नए सदस्यों को नियुक्त किया है. यह पार्टी की सर्वोच्च निर्णायक इकाई है.
यह भी पढ़ें: सबसे आखिर में राजस्थान चुनाव क्यों? कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने NDTV से कही यह बात...
सीईसी में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, मोहसिना किदवई, ऑस्कर फर्नांडीस, मुकुल वासनिक, गिरिजा व्यास और वीरप्पा मोइली शामिल हैं. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें नक्सल प्रभावित 18 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे. शेष 72 सीटों के लिए 20 नवम्बर को दूसरे चरण में वोट पड़ेंगे. वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chhattisgarh Election 2018