विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2019

Maharashtra Assembly Election: मुंबई भाजपा प्रमुख ने चुनाव प्रचार के दौरान 1993 के धमाकों से एक इलाके का नाम जोड़ा

मुंबई में 1993 में दंगों के बाद हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. लोढ़ा कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल का नाम लिये बिना कथित रूप से कहते पाये गए हैं, "

Maharashtra Assembly Election: मुंबई भाजपा प्रमुख ने चुनाव प्रचार के दौरान 1993 के धमाकों से एक इलाके का नाम जोड़ा
बीजेपी के नेता ने दिया बड़ा बयान
मुंबई :

मुंबई भाजपा प्रमुख मंगल प्रभात लोढ़ा ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों और दंगों के साथ कथित रूप से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र को जोड़ दिया. लोढ़ा बुधवार को मध्य मुंबई की मुंबादेवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार पंडुरांग सकपाल के लिये प्रचार कर रहे थे. एक ऑडियो क्लिप में कथित भाषण में वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "1992 के दंगों में याद कीजिये जब धमाके हुए और गोलियां चलीं, वे यहां से महज पांच किलोमीटर (दूर) गलियों से चली थीं. मुंबई में 1993 में दंगों के बाद हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. लोढ़ा कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल का नाम लिये बिना कथित रूप से कहते पाये गए हैं, "

राजनीति से ऊपर है राम मंदिर का मुद्दा, इसके लिए विशेष कानून बने : उद्धव ठाकरे

उनके वोटों से जीतने वाला व्यक्ति आपकी सहायता के लिए कैसे आएगा?" मुंबादेवी में डोंगरी और नागपाड़ा जैसे इलाके शामिल हैं जिनमें अल्पसंख्यकों की आबादी काफी ज्यादा है. उन्होंने आगे कहा, "यहां पुरानी इमारतों के ढहने के बाद, निवासियों को मानखुर्द और धारावी में स्थानांतरित कर दिया गया. ऐसा लगता है जैसे इन क्षेत्रों (मानखुर्द और धारावी) को एक विशेष समुदाय को आवंटित गया. लेकिन हिंदू-मराठी भाइयों को दूर-दराज के इलाकों में शिविर में जाना पड़ता है."

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai BJP, Maharshtra Assembly Elections, Assemblyelections2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com