8 years ago
जयपुर:
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan Elections 2018) के मद्देनजर राजस्थान में चुनावी रैलियों का आज सुपर शनिवार है. बीजेपी और कांग्रेस के लिए करो या मरो की जंग का अखाड़ा बन चुके राजस्थान में दोनों पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की राजस्थान में आज चार चुनावी कार्यक्रम हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चार चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जहां उदयपुर में यंगस्टर को संबोधित करें और उसके बाद भिलवाड़ा, चित्तौरगढ़ और हनुमान गढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, मायावती भी राजस्थान के भरतपुर और दौसा में रैली को संबोधित करेंगी.