विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: केंद्रीय निर्वाचन आयोग, यानी चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा शनिवार, 6 अक्टूबर को कर दी है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "राजस्थान और तेलंगाना में एक ही दिन 7 दिसंबर को मत डाले जाएंगे. जबकि मध्य प्रदेश और मिज़ोरम में 28 नवंबर को मतदान होगा..." उन्होंने बताया, "छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को होंगे... पांचों राज्यों में मतगणना एक साथ 11 दिसंबर को करवाई जाएगी..."

इसी घोषणा के साथ इन पांचों राज्यों में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. गौरतलब है कि इन 5 राज्यों के चुनाव काफी अहम हैं, क्योंकि इसके बाद सीधे लोकसभा चुनाव ही होने हैं, सो, इन विधानसभा चुनावों को आम चुनाव 2019 के सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Assembly Elections 2018, Election 2018, Assembly Polls 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com