विज्ञापन

दिल्ली के मंडावली में चलती कार में महिला से यौन उत्पीड़न, मोमोज खिलाने के बहाने ले गया था बाहर

महिला का आरोप है कि कार सवार ने उससे अश्लील बातें कीं और यौन संबंध बनाने का दवाब डाला. उसे गलत तरीके से छुआ और उसे कार से बाहर नहीं निकलने दिया.

दिल्ली के मंडावली में चलती कार में महिला से यौन उत्पीड़न, मोमोज खिलाने के बहाने ले गया था बाहर
चलती कार में महिला का यौन उत्पीड़न.

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक 24 साल की महिला के साथ चलती कार में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. महिला ने इसे लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है. उसने अपनी शिकायत पर कहा है कि आरोपी उसे मोमोज खिलाने के बहाने बाहर ले गया और बाद में CNG भरवाने के लिए गाड़ी रोकने की बात कही, लेकिन फिर गाड़ी को एक सुनसान रास्ते की ओर मोड़ दिया.

महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

महिला का आरोप है कि शख्स उससे अश्लील बातें करने लगा और यौन संबंध बनाने का दवाब डाला. उसे गलत तरीके से छुआ और उसे कार से बाहर नहीं निकलने दिया. इस पूरी घटना को उसने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया.उसने पुलिस से मामले की शिकायत की. शिकायत के आधार पर मंडावली पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुणे में महिला वकील का कार में यौन उत्पीड़न

एक महीने पहले पुणे से भी इस तरह का मामला सामने आया था, चलती कार में एक महिला वकील का यौन उत्पीड़न किया गया था. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था, अब राजधानी दिल्ली में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. महिला का यौन उत्पीड़न करने वाला शख्स उसका जानकार है. शिकायत के मुताबिक, वह उसे मोमोज खिलाने के बहाने बाहर लेकर गया और फिर सुनसान जगह ले जाकर उसका फायदा उठाने की कोशिश की. हालांकि महिला ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली.

ये भी पढ़ें-केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Sexual Harrasement, Sexual Harrasment Allegations, Delhi Police, Mandawali Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com