विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2019

सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस और जामिया प्रशासन में ठनी 

जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में 15 दिसंबर को कथित तौर पर पुलिस के जबरन घुसने के सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस और जामिया प्रशासन में ठन गई है.

सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस और जामिया प्रशासन में ठनी 
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में 15 दिसंबर को कथित तौर पर पुलिस के जबरन घुसने के सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस और जामिया प्रशासन में ठन गई है. पुलिस ने कहा था कि यह सीसीटीवी फुटेज उन्हें मामले की जांच के लिए चाहिए लेकिन अभी तक उन्हें यह फुटेज नहीं मिल पायी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से 15 दिसंबर की घटना की सीसीटीवी फुटेज की मांग की थी.

उन्होंने बताया, जामिया नगर के थाना प्रभारी फुटेज लेने विश्वविद्यालय परिसर गए भी थे. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में जमा छात्र नहीं चाहते थे कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी जाए साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन भी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे जाने के पक्ष में नहीं था. इसलिये अधिकारी को खाली हाथ लौटना पड़ा. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia Millia, Delhi Police, CAA, CAA Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com